लाइव न्यूज़ :

BJP नेता चिन्मयानंद के खिलाफ शिकायत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने छात्रा के लापता होने पर लिया संज्ञान

By भाषा | Updated: August 30, 2019 06:04 IST

लापता हुई छात्रा ने एक वीडियो क्लिप में आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके बाद शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार को चिन्मयानंद के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप लगाये जाने के बाद उच्चतम न्यायालय ने एक छात्रा के लापता होने की खबरों पर बृहस्पतिवार को स्वत: संज्ञान लिया। शीर्ष न्यायालय के समक्ष वकीलों के एक समूह ने बुधवार को यह मुद्दा उठाते हुए न्यायालय से इस विषय में संज्ञान लेने को कहा था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप लगाये जाने के बाद उच्चतम न्यायालय ने एक छात्रा के लापता होने की खबरों पर बृहस्पतिवार को स्वत: संज्ञान लिया। शीर्ष न्यायालय के समक्ष वकीलों के एक समूह ने बुधवार को यह मुद्दा उठाते हुए न्यायालय से इस विषय में संज्ञान लेने को कहा था। यह मुद्दा न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए शुक्रवार को आएगा।

लापता हुई छात्रा ने एक वीडियो क्लिप में आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके बाद शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार को चिन्मयानंद के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। छात्रा के पिता ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद ने उसका (छात्रा का) यौन उत्पीड़न किया है।

हालांकि, भाजपा नेता के वकील ने इस आरोप का खंडन करते हुए दावा किया कि यह उन्हें ब्लैकमेल करने की एक साजिश है। महिला के पिता ने आरोप लगाया कि वह (छात्रा) मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख एवं 72 वर्षीय भाजपा नेता के इशारे पर लापता की गई। वह आश्रम द्वारा संचालित एक कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) की छात्रा है।

वकीलों के समूह ने प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई को संबोधित एक पत्र में उनसे मीडिया में आई उन खबरों के आधार पर स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध किया था,जिनमें दावा किया गया था कि छात्रा पिछले तीन दिनों से लापता है।

पत्र में लिखा गया है, ‘‘इस न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले वकील संबद्ध लड़की की कुशलता को लेकर अत्यधिक परेशान और चिंतित हैं। हम बतौर समाज एक और ‘उन्नाव मामला’ नहीं होने दे सकते।’’ साथ ही, न्यायालय से इस विषय में संज्ञान लेने और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक तथा कॉलेज के प्राचार्य को नोटिस जारी करने का अनुरोध किया गया ताकि छात्रा का पता लगाने के लिए फौरन कार्रवाई की जा सके और उसे और उसके परिवार को सुरक्षा दी जा सके।

पत्र में वीडियो क्लिप के बारे में खबरों का भी जिक्र किया गया है, जिसमें महिला खुद को और अपने परिवार को खतरे के बारे में बोल रही है। गौरतलब है कि उप्र के उन्नाव मामले में 19 वर्षीय एक युवती ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं। इस घटना के प्रकाश में आने और इस पर राष्ट्रव्यापी रोष छाने के बाद विधायक को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए