लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय के सफाई कर्मचारी को अब ‘जमादार’ मत बोलिए, इस नाम से पुकारे जाएंगे, सीजेआई चंद्रचूड़ ने कुछ पदों के नाम बदलने का फैसला किया, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2023 14:14 IST

सीजेआई ने 'सुप्रीम कोर्ट स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड अदर इवेंट्स- 2023' का उद्घाटन करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों के लिए जीवन की समग्र पद्धति को प्रोत्साहित करना और उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना है।

Open in App
ठळक मुद्देस्पर्धा में शीर्ष अदालत के 970 कर्मचारी भाग लेंगे।12 खेल और नौ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कुछ निर्दिष्ट पदों के नाम बदलने के अपने हाल के प्रशासनिक निर्णयों का भी उल्लेख किया।

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय के सफाई कर्मचारी अब ‘जमादार’ नहीं, बल्कि ‘सुपरवाइजर’ कहे जाएंगे। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ ने कुछ पदों के नाम बदलने का फैसला करते हुए कहा कि ये (शब्द) ‘औपनिवेशिक मानसिकता’ को प्रतिबिंबित करते हैं, जिसका आधुनिक समाज में कोई स्थान नहीं है।

वहीं, सीजेआई ने 'सुप्रीम कोर्ट स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड अदर इवेंट्स- 2023' का उद्घाटन करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों के लिए जीवन की समग्र पद्धति को प्रोत्साहित करना और उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। इस स्पर्धा में शीर्ष अदालत के 970 कर्मचारी भाग लेंगे।

शीर्ष अदालत ने एक बयान में कहा कि इसमें 12 खेल और नौ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कर्मचारियों के लिए नियोजित किए जा रहे कुछ कल्याणकारी उपायों का भी उल्लेख किया, जिनमें एक बड़ा और बेहतर सुसज्जित क्रेच, एक प्रशिक्षण केंद्र और एक स्टाफ पुस्तकालय शामिल हैं।

उन्होंने कुछ निर्दिष्ट पदों के नाम बदलने के अपने हाल के प्रशासनिक निर्णयों का भी उल्लेख किया। प्रधान न्यायाधीश ने महिला कर्मचारियों को इन खेल आयोजनों में भाग लेने के लिए काफी प्रोत्साहित किया और कहा कि वे (महिलाएं) अपने पुरुष समकक्षों से कतई कम नहीं हैं। सीजेआई ने कैरम में पहला स्ट्राइक करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शीर्ष अदालत के महासचिव संजीव कलगांवकर ने भी उद्घाटन समारोह में अपने विचार व्यक्त किये। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्लीCJIDY Chandrachud
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील