लाइव न्यूज़ :

खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने के बारे में सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से नोटिस जारी कर मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 9, 2019 21:47 IST

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून: सोलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से कहा, ‘‘हमने एक राज्य में जांच की और पाया गया कि यह भूख के कारण मौत का मामला नहीं था।’’

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय ने सोमवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत शिकायत निवारण व्यवस्था को लागू करने के बारे में उठाए गए कदमों की जानकारी राज्य सरकारों से मांगने का निर्णय किया। प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे और न्यायमूर्ति बी. आर. गवई तथा न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने कहा, ‘‘हम उस बारे में (भूख से मौत) कुछ नहीं कहना चाहते।’’

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत शिकायत निवारण व्यवस्था को लागू करने के बारे में उठाए गए कदमों की जानकारी राज्य सरकारों से मांगने का निर्णय किया। प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे और न्यायमूर्ति बी. आर. गवई तथा न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने कहा, ‘‘हम उस बारे में (भूख से मौत) कुछ नहीं कहना चाहते।’’ पीठ ने सभी राज्यों को नोटिस जारी कर कानून के तहत सभी को भोजन सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदम और शिकायत निवारण व्यवस्था के बारे में बताने के लिए कहा।

पीठ ने मामले की सुनवाई चार हफ्ते बाद तय की। सोलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से कहा, ‘‘हमने एक राज्य में जांच की और पाया गया कि यह भूख के कारण मौत का मामला नहीं था।’’

संक्षिप्त सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि भूख से मौत के आरोप ‘‘विस्फोटक मुद्दा’’ है लेकिन कानून के तहत खाद्य सामग्री लोगों को नहीं दिए जाने के सिलसिले में शिकायतों से निपटने के लिए राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में वह जवाब का इंतजार करेंगे।

सोलीसीटर जनरल इस वर्ष जून में मीडिया में आई खबरों का हवाला दे रहे थे कि झारखंड में एक व्यक्ति की मौत भूख से हो गई। वरिष्ठ वकील कोलिन गोंजाल्वेस ने दावा किया कि देश में भूख के कारण 20 लोगों की मौत हुई, जिसका मेहता ने प्रतिवाद किया। इस पर सीजेआई ने कहा कि ‘‘यह एक विस्फोटक मुद्दा है।’’ 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं