लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट के इस्तेमाल को माना मौलिक अधिकार, पाबंदी पर समीक्षा करने का आदेश

By एएनआई | Updated: January 10, 2020 15:24 IST

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (10 जनवरी) को जम्मू-कश्मीर में लगे प्रतिबंध पर दायर याचिका पर सुनवाई करने के दौरान कहा कि भारतीय  संविधान के अनुच्छेद  19  के अंतर्गत हर व्यक्ति को इंटरनेट इस्तेमाल का मूलभूत अधिकार है। साथ ही जम्मू और कश्मीर के प्रशासन से एक हफ्ते में राज्य में लगी पाबंदियों के बारे में विचार के निर्देश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट के इस्तेमाल को मौलिक अधिकार माना है।न्यायालय ने कहा कि कश्मीर के नागरिकों को कड़ी सुरक्षा और आजादी दी जानी चाहिए।  न्यायालय में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजााद और टाइम्स एडिटर अनुराधा समेत कई लोगों ने याचिका दायर की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (10 जनवरी) को जम्मू-कश्मीर में लगे प्रतिबंधों पर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि इंटरनेट के इस्तेमाल को मौलिक अधिकार माना है। कोर्ट ने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद  19 का हिस्सा है। कोर्ट ने कहा कि सरकार इस पर हमेशा के लिए रोक नहीं लगा सकती। साथ ही न्यायालय ने जम्मू और कश्मीर के प्रशासन से एक हफ्ते में राज्य में लगी पाबंदियों के बारे में विचार करने का आदेश दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यायमूर्ति एनवी रमण समेत तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा 'इसमें कोई संदेह नहीं हैं कि लोकतंत्र में बोलने की आजादी एक महत्वपूर्ण हथियार है। भारतीय संविधान में अनुच्छेद (1)(अ) के अंतर्गत इंटरनेट इस्तेमाल का मौलिक आधिकार है।'

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि कश्मीर में बहुत हिंसा हुई है। इस कानून के जरिए लोगों के मानवाधिकारों और सुरक्षा के मुद्दों को संतुलित किया जा सकेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने जम्मू और कश्मीर के प्रशासन से एक हफ्ते में राज्य में लगी पाबंदियों के बारे में विचार के निर्देश दिए  हैं। कश्मीर के नागरिकों को कड़ी सुरक्षा और आजादी दी जानी चाहिए। 

सर्वोच्च न्यायालय ने जम्मू और कश्मीर में कई चीजों पर लगी पाबंदी की याचिका पर सुनवाई करने के दौरान निर्देश दिए। न्यायालय में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजााद  और टाइम्स एडिटर अनुराधा समेत कई लोगों ने जम्मू और कश्मीर में इंटरनेट और कम्युनिकेशन समेत कई चीजों पर लगे प्रतिबंध पर दायर याचिका की सुनवाई की। 

केंद्र सरकार ने पिछले साल अगस्त में जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और कश्मीर में बांट दिया गया था। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टजम्मू कश्मीरलद्दाख़जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप