लाइव न्यूज़ :

यूपी-बिहार में 'चमकी बुखार' पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, मोदी और राज्य सरकारों से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: July 15, 2019 19:15 IST

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने अधिवक्ता शिव कुमार त्रिपाठी की याचिका पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिवों और स्वास्थ सचिवों को नोटिस जारी किये।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने इन्सेफलाइटिस की बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिये तत्काल कदम उठाने और इस बीमारी से प्रभावित लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये दायर जनहित याचिका पर सोमवार को केन्द्र और बिहार तथा उप्र सरकार से जवाब मांगा। न्यायालय में इस मुद्दे पर पहले से ही एक याचिका लंबित है।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने अधिवक्ता शिव कुमार त्रिपाठी की याचिका पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिवों और स्वास्थ सचिवों को नोटिस जारी किये।

इस याचिका पर पहले से ही लंबित एक अन्य याचिका के साथ ही सुनवाई की जायेगी। इस याचिका में केन्द्र और राज्य सरकार को इस बीमारी से ग्रस्त बच्चों के इलाज और इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिये पर्याप्त सुविधाओं का सृजन करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

याचिका में दावा किया गया है कि केन्द्र और राज्य सरकारों की गंभीर लापरवाही की वजह से अब तक बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक सौ से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है और अभी इनकी संख्या बढ़ रही है। याचिका में इस बीमारी के फैलने और एक सौ से अधिक बच्चों की मौत के कारणों का पता लगाने तथा इसके लिये जिम्मेदारी निर्धारित करने के लिये मेडिकल विशेषज्ञों का एक दल गठित करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।

याचिका में कहा गया है कि विशेषज्ञों की इस समिति को तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट न्यायालय को देनी चाहिए। इसी तरह, याचिका में इस बीमारी की महामारी में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों को समुचित मुआवजा दिलाने और इस बीमारी की रोकथाम के लिये जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

न्यायालय ने इस मुद्दे पर एक अन्य अधिवक्ता मनोहर प्रताप की याचिका पर 24 जून को राज्य सरकार को सार्वजनिक चिकित्सा सुविधाओं के बारे में एक सप्ताह के भीतर अवगत कराने का निर्देश दिया था। मनोहर प्रताप ने अपनी याचिका में कहा था कि बिहार में एक से दस साल के आयुवर्ग के 126 से अधिक बच्चों की इस बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। 

टॅग्स :चमकी बुखारबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप