लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने EVM-VVPAT वेरिफिकेशन मामले पर सुरक्षित रखा फैसला, EC से मांगा स्पष्टीकरण

By आकाश चौरसिया | Updated: April 24, 2024 15:24 IST

सुप्रीम कोर्ट ने आज ईवीएम-वीवीपैट वेरिफिकेशन मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया और इसके साथ ही चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांग की है। फिलहाल आज के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई स्थगित की।

Open in App
ठळक मुद्देSC ने EVM-VVPAT मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रखाअब अगली सुनवाई में EC से मांगा स्पष्टीकरण हालांकि, शीर्ष अदालत फैसले से पहले पूरी तरह से सुनिश्चित हो लेना चाहता है

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने आज ईवीएम से वीवीपैट वेरिफिकेशन के मिलान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसके साथ ही सुनवाई कर रही पीठ ने चुनाव आयोग से कुछ स्पष्टीकरण मांग करते हुए सुनवाई आज के लिए स्थगित की। हालांकि, आज सुबह मामले पर 10:30 बजे कोर्ट में पीठ में शामिल संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी को कुछ सवालों के जवाब देने के लिए दोपहर 2 बजे अदालत में उपस्थित होने के लिए कहा था।

इसके साथ चुनाव आयोग से सवाल करते हुए 4 प्रश्न भी जवाब मांगा था। चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से डाले गए वोटों के साथ वोटर-वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) पर्चियों का मिलान करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

जिन 4 सवालों के जवाब मांगे, इनमें ये है शामिल..-वीवीपैट में क्या माइक्रोकंट्रोलर को इंस्टॉल किया है?-क्या माइक्रोकंट्रोलर सिर्फ एक बार ही प्रोग्रामिंग करता है?-चुनाव आयोग के पास कितने उपलब्ध हैं, सिंबल लोडिंग यूनिट?-आपने कहा कि चुनाव याचिका दायर करने की सीमा अवधि 30 दिन है और इस प्रकार भंडारण और रिकॉर्ड 45 दिनों तक बनाए रखा जाता है। लेकिन लिमिटेशन डे क्या 45 दिन है, आपको इसे सही करना होगा।

शीर्ष अदालत ने सुबह कहा, "हम बस कुछ स्पष्टीकरण चाहते थे, तथ्यात्मक रूप से हमें पेज पर होना चाहिए। कृपया दोपहर 2 बजे अधिकारी को फोन करें।" पिछली सुनवाई में भी, पीठ ने ईवीएम की कार्यप्रणाली को समझने के लिए एक पोल पैनल अधिकारी से व्यापक बातचीत की थी।

चुनाव आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कोर्ट को बताया था कि EVM स्टैंडअलोन मशीनें हैं और उनके साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती, लेकिन मानवीय त्रुटि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। फिर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति दत्ता ने श्री सिंह से कहा, "आपको अदालत में और अदालत के बाहर दोनों जगह आशंकाओं को दूर करना होगा। किसी को भी यह आशंका नहीं होनी चाहिए कि जो कुछ अपेक्षित है वह नहीं किया जा रहा है।"

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो