लाइव न्यूज़ :

आम्रपाली केस: सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, कहा- घर खरीदारों को बैंक दें बकाया लोन, जल्द पूरा हो प्रोजेक्ट

By विनीत कुमार | Updated: June 10, 2020 13:21 IST

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली होमबायर्स सहित अपने इस फैसले में बिल्डर्स और रियल स्टेट सेक्टर को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कहा है कि लोन को रिस्ट्रक्चर किया जाए और बकाया राशि भी बैंक जारी करें।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली केस में आज फैसला सुनाया, बैंकों को कर्ज का पुनर्गठन करने का निर्देश कोर्ट ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आधे-अधूरे प्रोजेक्ट पर भी दी राहत, कहा- नोएडा प्राधिकरण बिल्डर से भुगतान में देरी पर अत्यधिक ब्याज दर नहीं ले सकता

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आम्रपाली मामले में घर खरीदारों को बड़ी राहत दी। कोर्ट ने बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को कर्ज का पुनर्गठन करने और लोन की शेष राशि जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं। बैंकों को आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार ही ये राशि रिलीज करनी होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया वें बैंक और वित्तीय संस्थान जिन्होंने होम लोन को NPA के रूप में घोषित किया है, वे स्वीकृत लोन की बकाया राशि जारी करें। कोर्ट ने साथ कहा कि राशि का उपयोग निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाए। 

कोर्ट ने अपने फैसले में एफएआर यानी फ्लोए एरिया रेशियो को लेकर भी निर्देश जारी किए। कोर्ट ने कहा कि अभी तक इस्तेमाल नहीं हुआ एफएआर 2.75 पर होगा। कोर्ट के अनुसार यदि एफएआर में कोई वृद्धि होती है, तो यह नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों द्वारा तय किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि घर खरीदारों की स्थिति में बदलाव नहीं है क्योंकि प्रोजेक्ट के अधूरे पड़े काम में कोई प्रगति नहीं हुई है। कोर्ट ने कहा कि कई प्रोजेक्ट अधूरे हैं।  

कोर्ट ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आधे-अधूरे प्रोजेक्ट पर भी बड़ी राहत दी। कोर्ट ने कहा कि नोएडा अथॉरिटी पेमेंट में देरी के लिए एक हद से ज्यादा बिल्डरों से ब्याज दर नहीं ले सकती है। कोर्ट ने कहा कि ब्याज दर 8 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो सकते।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'रियल एस्टेट के मौजूदा हालात को देखें तो सभी प्रोजेक्ट रूके हुए हैं। प्रोजेक्ट अधूरे हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को एक शेड्यूल बनाना होगा कि वे इसे एक बार में कहां तक आगे बढा सकते हैं।'

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टआम्रपाली ग्रुपनॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर