लाइव न्यूज़ :

अयोध्या मामलाः सुब्रमण्यम स्वामी ने राममंदिर में पूजा का मांगा था अधिकार, SC ने शीघ्र सुनवाई से किया इनकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 3, 2018 14:16 IST

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस ए नजीर की विशेष खंडपीठ ने 14 मार्च को अयोध्या मामले में हस्तक्षेप की अनुमति देने से इनकार करके श्याम बेनेगल और तीस्ता सीतलवाड जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

Open in App

नई दिल्ली, 03 जुलाईः सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में विवादित राम मंदिर में पूजा का मौलिक अधिकार लागू करने की बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी पर शीघ्र सुनवाई से मंगलवार को इनकार कर दिया। न्यायालय ने स्वामी से कहा कि वह इसका बाद में उल्लेख करें। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनंजय वाई चन्द्रचूड़ की खंडपीठ ने इस विवाद से संबंधित, स्वामी की याचिका पर शीघ्र सुनवाई के लिए स्वामी की दलीलों पर विचार किया। 

पीठ ने कहा कि आप बाद में इसका उल्लेख कीजिए। इस पर स्वामी ने कहा कि 'बाद में' शब्द बहुत ही व्यक्तिपरक है और वह 15 दिन बाद सुनवाई के लिए फिर इसका उल्लेख करेंगे। शीर्ष अदालत ने स्वामी की, राम मंदिर में पूजा के उनके मौलिक अधिकार को जल्द से जल्द लागू करने की अर्जी पर भी शीघ्र सुनवाई से इनकार कर दिया। 

गौरतलब है कि प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस ए नजीर की विशेष खंडपीठ ने 14 मार्च को अयोध्या मामले में हस्तक्षेप की अनुमति देने से इनकार करके श्याम बेनेगल और तीस्ता सीतलवाड जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

पीठ ने स्वामी को भी मुख्य मामले में हस्तक्षेप देने की अनुमति नहीं दी थी। स्वामी की पहल पर ही अयोध्या विवाद के मामलों की सुनवाई तेजी से शुरू हुई थी। 

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने बहुमत के फैसले में अयोध्या में विवादित स्थल की भूमि सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला में बराबर बराबर बांटने का आदेश दिया था। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीअयोध्याराम जन्मभूमिराम मंदिरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत