लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कहा- आरोपी नेताओं को टिकट पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के दिन ही भाजपा ने उसकी धज्जयां उड़ा दीं

By भाषा | Updated: February 13, 2020 14:01 IST

उच्चतम न्यायालय ने राजनीति के अपराधीकरण में वृद्धि पर चिंता जाहिर करते हुए बृहस्पतिवार को सभी सियासी दलों को निर्देश दिया कि वे चुनाव लड़ रहे अपने उम्मीदवारों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का ब्यौरा अपनी वेबसाइट पर अपलोड करें।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने आरोपी नेताओं को टिकट देने के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि भाजपा ने कर्नाटक में जंगलों की कटाई के आरोपी को वन एवं वर्यावरण मंत्री बनाकर इस आदेश की आज ही धज्जियां उड़ा दीं।

कांग्रेस ने आरोपी नेताओं को टिकट देने के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा ने कर्नाटक में जंगलों की कटाई के आरोपी को वन एवं वर्यावरण मंत्री बनाकर इस आदेश की आज ही धज्जियां उड़ा दीं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ लो जी, मोदी जी ने तो आज ही आरोपित नेताओं को टिकट देने के कारण बताने के आदेशों की धज्जियाँ उड़ा दी। उच्चतम न्यायालय कहता है कि आरोपित नेताओं को टिकट ना दो। मोदी जी कहते हैं उन्हें विधायक नही, मंत्री बनाओ और वो भी उस विभाग का, जिसके क़ानून तोड़ने बारे विधायक जी पर मुक़दमा दर्ज हो।’’

उन्होंने कर्नाटक में आंनद सिंह को वन एवं पर्यावरण मंत्री बनाए जाने का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ कहते थे कि ‘न खाऊँगा, न खाने दूँगा’, लेकिन जिस पर जंगल काटने और अवैध खनन के मुक़दमे दर्ज हैं, उसे ही ‘वन व पर्यावरण’ विभाग का मंत्री बनाऊँगा। पहले खाद्य आपूर्ति मंत्री बनाया, फिर 24 घंटे में ही वन व पर्यावरण मंत्री। बिल्ली को दूध की रखवाली, वाह मोदी जी!’’सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘ उच्चतम न्यायालय के आदेश की कौन परवाह करता है?’’ दरअसल, उच्चतम न्यायालय ने राजनीति के अपराधीकरण में वृद्धि पर चिंता जाहिर करते हुए बृहस्पतिवार को सभी सियासी दलों को निर्देश दिया कि वे चुनाव लड़ रहे अपने उम्मीदवारों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का ब्यौरा अपनी वेबसाइट पर अपलोड करें।शीर्ष अदालत ने कहा कि सियासी दलों को वेबसाइट पर यह भी बताना होगा कि उन्होंने ऐसे उम्मीदवार क्यों चुनें जिनके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसरणदीप सुरजेवालाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए