लाइव न्यूज़ :

मंत्री की बेटी को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, कहा- जहां चाहे रह सकती है, माता-पिता, पति या सास-ससुर नहीं कर सकते जबरदस्ती

By स्वाति सिंह | Updated: May 8, 2018 13:51 IST

लड़की ने आरोप लगाया था कि उसके माता-पिता जबरन उसकी शादी कराई है। लड़की ने पुलिस से अपने सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा था, उसने दावा किया था कि उसकी जान को खतरा है।  

Open in App

नई दिल्ली, 8 मई: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कर्नाटक के राजनेता की 26 वर्षीय बेटी को अपनी शादी रद्द करने की इजाजत दे दी। लड़की ने आरोप लगाया था कि उसके माता-पिता जबरन उसकी शादी कराई है। लड़की ने पुलिस से अपने सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा था, उसने दावा किया था कि उसकी जान को खतरा है।  

महिला पेशे से एक कंप्यूटर इंजीनियर है, याचिका में उसने अपना नाम मिस 'एक्स' से दायर किया है। उसने शादी रद्द करने का अनुरोध किया था। इसके साथ ही उसका कहना था कि यह शादी उसकी मर्जी के बिना की गई है। इस केस की सुनवाई चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चन्द्रचूड की तीन सदस्यीय खंडपीठ के समक्ष हुई।  

महिला ने पीठ के समक्ष अनुरोध किया कि वह बेंगलुरु में अपनी नौकरी के साथ अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहती है। इसपर पीठ ने महिला का बचाव करते हुए कहा कि यह पहले ही साफ़ हो चुका है कि महिला की शादी हिंदू विवाह कानून के प्रावधानों की संवैधानिकता के खिलाफ हुई है। पीठ ने कहा वह 'जबरन शादी' की वैधता पर विचार नहीं करेगी। इसके साथ ही पीठ ने महिला को पुलिस सुरक्षा भी दी है। 

पीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए कलह कि वह बालिग है, और जहां चाहे जा सकती है। इसके लिए उसके पति, उसके माता-पिता यह घर का कोई भी सदस्य उसे नहीं रोक सकता और ना ही उसे धमका सकते हैं। महिला ने अपने वकील से अनुरोध किया था कि उसकी पहचान को गोपनीय रखा जाए। फैसले के बाद पीठ ने पुलिस और महिला आयोग को उसे सुरक्षा देने की जिम्मेदारी सौपीं है। इसके साथ ही उसे कर्नाटक वापस भेज रही है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील