लाइव न्यूज़ :

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार- ‘बिहार में सबकुछ ठीक नहीं है’

By भाषा | Updated: November 1, 2018 03:32 IST

बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने मुजफ्फपुर कांड के बाद बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल यह सामने आया था कि मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा ने जनवरी और जून के बीच मुजफ्फर मामले के मुख्य आरोपी से कई बार बातचीत की थी। 

Open in App

बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पास से ‘अवैध गोला बारूद’ की बरामदगी के मामले में उन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस की विफलता पर नाखुशी प्रकट करते हुए उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा , ‘‘बिहार में सबकुछ ठीक नहीं है।’’ मुजफ्फरपुर आश्रय गृह स्कैंडल के आलोक में मंजू वर्मा ने बिहार मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। 

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस की खिंचाई

न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर, न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ को बिहार सरकार ने बताया कि वर्मा कहीं छिपी हुई हैं। मंगलवार को पीठ ने पूर्व मंत्री को गिरफ्तार नहीं करने पर बिहार पुलिस की खिंचाई की थी।

पीठ ने कहा, ‘‘बिहार में सबकुछ ठीक नहीं है। एक पूर्व मंत्री छिप गयी हैं और राज्य को पता नहीं है कि उसकी पूर्व मंत्री अपनी जमानत अर्जी खारिज होने के बाद कहां चली गयीं। ’’ पीठ ने इसे ‘विचित्र’ ठहराया।

मंजू वर्मा ने मुजफ्फपुर कांड के बाद इस्तीफा दिया था

मंजू वर्मा ने मुजफ्फपुर कांड के बाद बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल यह सामने आया था कि मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा ने जनवरी और जून के बीच मुजफ्फर मामले के मुख्य आरोपी से कई बार बातचीत की थी। 

मुजफ्फपुर के आश्रय गृह की लड़कियों के साथ कथित रुप से बलात्कार किया गया था और उनका यौन शोषण किया गया था। मंजू वर्मा के पति ने गोला बारूद की बरामदगी से जुड़े मामले में सोमवार को बिहार में बेगुसराय की एक अदालत में आत्मसमर्पण किया। 

मुजफ्फपुर आश्रय कांड की जांच कर रही सीबीआई टीम नहीं बदली गयी

शीर्ष अदालत को पहले बताया गया था कि मंजू वर्मा की अग्रिम जमानत नौ अक्टूबर को पटना उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी। बुधवाई को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के दौरान पीठ को यह भी बताया गया कि मुजफ्फपुर आश्रय कांड की जांच कर रही सीबीआई टीम नहीं बदली गयी। 

इस मामले में अदालत की मदद कर रही वकील अर्पणा भट ने मंगलवार को पीठ से कहा था कि उन्हें पता चला है कि मुजफ्फपुर कांड की जांच कर रही सीबीआई टीम के एक सदस्य को बदल दिया गया जबकि अदालती आदेश था कि उसकी अनुमति के बगैर जांच दल में फेरबदल नहीं किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट पहले भी लगा चुकी है बिहार पुलिस को फटकार 

अदालत ने यह निर्देश भी दिया था कि ब्रजेश ठाकुर को बिहार के भागलपुर कारा से पंजाब की उच्च सुरक्षा वाली पटियाला जेल में स्थानांतरित किया जाए। ठाकुर को बिहार से अन्यत्र ले जाने का आदेश तब जारी किया गया तब सीबीआई ने 25 अक्टूबर को अदालत से कहा कि वह प्रभावशील व्यक्ति हैं और भागलपुर जेल के अंदर उसके पास मोबाइल मिले हैं। 

बीस सितंबर को अदालत ने कहा था कि यह रिकार्ड में सामने आया है कि चंद्रशेखर वर्मा और उनकी पत्नी मंजू वर्मा के पास बड़ी मात्रा में अवैध गोलाबारूद थे। वैसे यह स्पष्ट नहीं था कि क्या उनके पास अवैध हथियार भी थे। 

अदालत ने कहा था कि सीबीआई ने पहले दाखिल की गयी अपनी स्थिति रिपोर्ट में कहा था कि चंद्रशेखर और मंजू वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पीठ ने अपने आदेश में कहा था,‘‘इन दोनों के मामलों की खासकर अवैध गोलाबारुद की उनके द्वारा खरीद और उनके पास ये चीजें मिलने तथा अवैध हथियारों की उपलब्धता, यदि कोई हो, जांच करने की जरुरत है। हम बिहार में स्थानीय पुलिस से इस पहलु पर कुछ गंभीरता से गौर करने का अनुरोध करते हैं।’’ 

मुजफ्फपुर में आश्रय गृह में 30 से अधिक लड़कियों का कथित रुप से बलात्कार और यौन शोषण

मुजफ्फपुर में आश्रय गृह में 30 से अधिक लड़कियों का कथित रुप से बलात्कार और यौन शोषण किया गया। टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेज द्वारा राज्य के समाज कल्याण विभाग को सौंपी गयी ऑडिट रिपोर्ट में यह मुद्दा पहली बार सामने आया। 

इस मामले में ठाकुर समेत 11 व्यक्तियों के खिलाफ 31 मई को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। ठाकुर ही यह आश्रयगृह चला रहा था।

इस कांड की जांच सीबीआई ने अपने हाथों में ले लिया गया है और अबतक 17 लोग गिरफ्तार किये गये हैं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टमुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील