लाइव न्यूज़ :

'क्या मौत की सजा दिलाने वाले वकीलों को प्रोत्साहन दिया जाता है', सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से मांगा जवाब

By विशाल कुमार | Updated: April 24, 2022 12:57 IST

एमिकस क्यूरी के. परमेश्वर ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मध्य प्रदेश राज्य की एक नीति है जहां उन्हें मौत की सजा दिलाने वाले मामलों के आधार पर प्रोत्साहन और वेतन वृद्धि दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देबीते 29 मार्च, 2022 को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मांग जवाब।मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए वकील रुक्मणी बोबड़े से ऐसी नीति को रिकॉर्ड पर लाने के लिए कहा।

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश सरकार से यह रिकॉर्ड पर बताने के लिए कहा है कि क्या उसने किसी कोई ऐसी योजना अपनाई है जिसके तहत केसों में मौत की सजा सुनाए जाने के आधार पर सरकारी वकीलों को प्रोत्साहन और वेतन वृद्धि दी जाती है।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 29 मार्च, 2022 को जेल में बंद याचिकाकर्ता का सजा कम करने से संबंधित जांचकर्ताओं द्वारा इंटरव्यू करने की अनुमति मांगने वाले आवेदन पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा था।

इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा के मामलों में सजा कम करने से संबंधित जांच करने की प्रक्रियाओं के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी करने पर विचार करने का फैसला किया।

इस दौरान एमिकस क्यूरी के. परमेश्वर ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मध्य प्रदेश राज्य की एक नीति है जहां उन्हें मौत की सजा दिलाने वाले मामलों के आधार पर प्रोत्साहन और वेतन वृद्धि दी जाती है।

इस पर कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए वकील रुक्मणी बोबड़े से ऐसी नीति को रिकॉर्ड पर लाने और उसका बचाव करने हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टMadhya Pradeshशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार