लाइव न्यूज़ :

बोफोर्स घोटाले की सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश एम खानविलकर ने वापस लिया नाम

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 13, 2018 17:18 IST

जस्टिस खानविलकर, चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के हिस्सा थे। इस पीठ में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी शामिल थे।

Open in App

नई दिल्ली, 13 फरवरी। बोफोर्स डील से जुड़े 64 करोड़ रुपये के घोटाले की सुनवाई के एक मामले से न्यायधीश एम खानविलकर ने अपना नाम वापस ले लिया है। जस्टिस खानविलकर, चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के हिस्सा थे। इस पीठ में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी शामिल थे। हालांकी अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने किन कारणों से अपने आपको इस केस से अलग कर लिया है। मामले की सुनवाई से अलग रहने का विकल्प चुनने का खानविलकर ने भी कोई कारण नहीं बताया है।

अब इस मामले में जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच ने कहा है कि बोफोर्स मामले की सुनवाई के लिए 28 मार्च को सुनवाई के लिए नई पीठ का गठन होगा। बता दें कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने 31 मई 2005 को फैसला सुनाते हुए मामले के सभी आरोपियों के खिलाफ सभी आरोप खारिज कर दिये थे। जिसके बाद बीजेपी नेता अजय अग्रवाल ने अदालत के इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

अजय अग्रवाल द्वारा दायर की गई याचिका की सुनवाई चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच को करनी थी लेकिन जस्टिस खानविलकर ने इस सुनवाई से अचानक अपना नाम वापस ले लिया है, जिसके बाद मामले की सुनवाई टल गई है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदीपक मिश्राजस्टिस दीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर