लाइव न्यूज़ :

जस्टिस चेलमेश्वर हुए रिटायर,  SC में एम. जोसेफ की पदोन्नत न होने को लेकर जताई असहमति

By भाषा | Updated: June 23, 2018 05:12 IST

न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर ने कहा, 'मैं चाहता हूं और इसकी प्रार्थना करता हूं कि वह (उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश जोसेफ) उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश बनें। मैंने उसे नहीं रोका है। मैं इसके लिए लगातार कहता रहा हूं। कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से अपनी सिफारिश दोहरायी है।' 

Open in App

नई दिल्ली, 23 जूनः न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर ने न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ को उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत नहीं करने के केंद्र के निर्णय से शुक्रवार को असहमति जतायी और इस कदम को नहीं टिकने वाला करार दिया। न्यायमूर्ति चेलमेश्वर शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने उच्चतम न्यायालय के तीन अन्य न्यायाधीशों के साथ अभूतपूर्व तरीके से संवाददाता सम्मेलन किया था, जिसमें पीठों को मामलों के आवंटन में कथित भेदभाव को रेखांकित किया गया था। न्यायमूर्ति चेलमेश्वर ने कहा कि सर्वोच्च न्यायपालिका की विश्वसनीयता 'कभी कभी' खतरे में आयी है। 

उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं और इसकी प्रार्थना करता हूं कि वह (उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश जोसेफ) उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश बनें। मैंने उसे नहीं रोका है। मैं इसके लिए लगातार कहता रहा हूं। कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से अपनी सिफारिश दोहरायी है।' 

उन्होंने न्यायमूर्ति जोसेफ को एक 'उत्कृष्ट न्यायाधीश' बताया और कहा कि उन्हें उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत किया जाना चाहिए था और कॉलेजियम को उनका नाम केंद्र के पास फिर से भेजना चाहिये। 

उन्होंने 'एनडीटीवी' से कहा कि न्यायमूर्ति जोसेफ उनके धर्म, समुदाय या भाषा के नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद वह उनके लिए लड़े। उन्होंने प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्र के खिलाफ अपने वस्तुत : बगावत के मुद्दे पर कहा कि 12 जनवरी को संवाददाता सम्मेलन करने का उन्हें कोई खेद नहीं है। 

उन्होंने कहा कि सरकार को (न्यायाधीशों की पदोन्नति) सिफारिशों को महीनों तक प्रक्रिया में नहीं रखना चाहिए। इससे ऐसी स्थिति उत्पन्न होगी जिसमें नियुक्तियां नहीं होंगी और रिक्तियां नहीं भर पाएगी। इसका परिणाम यह होगा कि लंबित मामलों में बढ़ोतरी होगी।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील