लाइव न्यूज़ :

क्या 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए आईडी कार्ड दिखाना होगा जरूरी? सुप्रीम कोर्ट ने दिया जवाब

By अंजली चौहान | Updated: July 10, 2023 16:56 IST

सुप्रीम कोर्ट ने बिना पहचान पत्र दिखाए दो हजार के नोट बदलने के खिलाफ याचिका खारिज कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में 2000 के नोट बदलने पर पहचान पत्र दिखाने की याचिका दायर की थीसुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है नोट से संबंधी निर्णय को कोर्ट ने रिजर्व बैंक का मामला बताया

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जब से 2000 हजार के नोटों को वापस लेने का फैसला किया गया है तब आम जनता बैंकों में इन नोटों को जमा करा रही है।

हालांकि, दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया में बिना पहचान पत्र दिखाए नोट बदलने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ता वकील अश्विनी उपाध्याय का कहना है कि बिना पहचान पत्र देखे नोट बदलने से भ्रष्ट और देश विरोधी तत्वों को फायदा हो रहा है।

वहीं, कोर्ट में चीफ जस्टिस ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि रिजर्व बैंक का फैसला एक नीतिगत मामला है। हम इसमें दखल नहीं देंगे। इससे पहले 29 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इसे नीतिगत बताते हुए याचिका को ठुकरा दिया था। 

याचिका में रखी गई थी ये मांग 

वकील अश्विनी उपाध्याय की इस याचिका में कहा गया कि तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम के 2000 हजार के नोट भ्रष्टाचारियों, देश विरोधी शक्तियों और माफियाओं के पास होने की आशंका है। ऐसे में बिना पहचान पत्र देखे बिना नोट बदलने से ऐसे तत्वों को फायदो हो रहा है। 

याचिकाकर्ता वकील ने कहा है कि भारत में आज ऐसा कोई परिवार नहीं है जिसके पास बैंक अकाउंट न हो। ऐसे में दो हजार रुपये के नोट सीधे बैंक खातों में जमा होने चाहिए। याचिका में यह भी कहा गया है कि यह भी देखना चाहिए कि व्यक्ति केवल अपने अकाउंट में पैसा जमा कर रहा हो किसी और के अकाउंट में नहीं। 

बता दें कि इससे पहले रिजर्व बैंक भी इस याचिका का विरोध कर चुका है। दिल्ली हाईकोर्ट में बहस के दौरान रिजर्व बैंक की ओर से पेश वरिष्ठ वकील पराग त्रिपाठी ने कहा था कि वित्तीय और मौद्रिक नीति में कोर्ट दखल नहीं दे सकता। नोटों को जारी करना और उसे वापस लेना रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का काम है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील