लाइव न्यूज़ :

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में क्रिश्चियन मिशेल नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

By अंजली चौहान | Updated: February 7, 2023 17:27 IST

क्रिश्चियन मिशेल जेम्स ब्रिटेन का निवासी है। उसे दिसंबर 2018 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था और तब से वह हिरासत में है। बीते साल मई में सुप्रीम कोर्ट ने जेम्स की जमानत याचिकाओं पर सीबीआई और ईडी से जवाब मांगा था। 

Open in App
ठळक मुद्देक्रिश्चियन मिशेल जेम्स ब्रिटेन का निवासी है। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले क्रिश्चियन मिशेल जेम्स आरोपी हैघोटाला 3,600 करोड़ रुपये का कथित घोटाला अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद से संबंधित है।

नई दिल्ली: अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में आरोपी ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल के केस में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की पीठ ने सुनवाई करते हुए कहा कि उन्हें इस आधार पर जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता कि उन्होंने मामले में अधिकतम सजा का आधा हिस्सा काट लिया है। 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कर रही खंडपीठ ने कहा कि जेम्स इन मामलों में निचली अदालत के समक्ष नियमित जमानत के उपाय को आगे बढ़ा सकते हैं। जेम्स ने सीआरपीसी की धारा 436ए के तहत जमानत मांगी थी, जिसमें कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति ने अपराध के लिए निर्धारित अधिकतम सजा का आधा हिस्सा पूरा कर लिया है तो उसे जमानत पर रिहा किया जा सकता है। 

गौरतलब है कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने दो अलग-अलग केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, 3,600 करोड़ रुपये का कथित घोटाला अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद से संबंधित है। 

क्रिश्चियन मिशेल जेम्स ब्रिटेन का निवासी है। उसे दिसंबर 2018 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था और तब से वह हिरासत में है। बीते साल मई में सुप्रीम कोर्ट ने जेम्स की जमानत याचिकाओं पर सीबीआई और ईडी से जवाब मांगा था। 

वहीं, क्रिश्चियन मिशेल के वकील का कहना है कि उनके अभियुक्त के खिलाफ जांच पूरी नहीं की गई है। याचिकाकर्ता का मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 और 9 के तहत अधिकतम सजा पांच साल जेल की है और जेम्स करीब 4 साल की सजा काट चुके हैं। 

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामलासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील