लाइव न्यूज़ :

Jagannath Puri Rath Yatra 2020: सुप्रीम कोर्ट ने कुछ प्रतिबंधों के साथ रथ यात्रा आयोजित करने की दी अनुमति

By सुमित राय | Updated: June 22, 2020 16:39 IST

सुप्रीम कोर्ट ने कुछ प्रतिबंधों के साथ ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा आयोजित करने की अनुमति दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने रथ यात्रा को कुछ प्रतिबंधों के साथ आयोजित करने की अनुमति दी है।इस साल ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा का आयोजन 23 मार्च को किया जाना है।1736 से चल रही रथ यात्रा में हर साल दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाली रथ यात्रा (Rath Yatra 2020) को कुछ प्रतिबंधों के साथ आयोजित करने की अनुमति दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुरी रथ यात्रा स्वास्थ्य मुद्दे से समझौता किए बिना मंदिर समिति, राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय के साथ आयोजित की जाएगी। तीन जजों की पीठ ने इस संबंध में अपना फैसला सुनाया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रथ यात्रा (Rath Yatra) के आयोजन के दौरान स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि अगर राज्य सरकार को लगता है कि स्थिति उसके नियंत्रण से बाहर जा रही है, तो वह इस पर रोक लगा सकती है।

23 जून को पुरी में होना है रथ यात्रा का आयोजन

पुरी की रथ यात्रा में हर साल दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं और इस बार 23 जून को रथ यात्रा का आयोजन होना है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सुप्रीम कोर्ट ने 18 जून के फैसले में पुरी में इस साल की ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर रोक लगा दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने 18 जून के फैसले में कोरोना महामारी को देखते हुए रथ यात्रा पर रोक लगा दी थी। (फाइल फोटो)

चीफ जस्टिस ने किया 3 जजों की पीठ का गठन

प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे ने पुरी रथ यात्रा के आयोजन को लेकर दायर याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई के लिए तीन न्यायाधीशों की पीठ का गठन किया था।

अमित शाह ने जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस साल पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर अनिश्चितता के बीच सोमवार को जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव से बात की थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती ने बताया कि अमित शाह ने साल 1736 से अनवरत चल रही रथ यात्रा के साथ जुड़ी परंपरा पर चर्चा की।

टॅग्स :जगन्नाथ पुरी रथ यात्रासुप्रीम कोर्टओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो