लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने शराब की बिक्री पर बैन लगाने से किया इनकार, कहा- राज्यों को करना चाहिए होम डिलिवरी या ऑनलाइन बिक्री पर विचार

By सुमित राय | Updated: May 8, 2020 14:13 IST

लॉकडाउन के दौरान शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच कई राज्यों में शराब की बिक्री शुरू हो गई है।इसे रोकने को लेकर याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शराब की बिक्री पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच कई राज्यों में शराब की बिक्री शुरू हो गई है। कई जगहों पर शराब की दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को शराब की बिक्री पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि दुकानों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और इस वजह से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में इन दुकानों को बंद किया जाना चाहिए।

याचिका पर सुनवाई करते सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया और जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने कहा कि हम इसको लेकर कोई आदेश पारित नहीं करेंगे। यह राज्य सरकारों का नीतिगत मसला है, लेकिन राज्यों को सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंड और मानकों को बनाए रखने के लिए शराब की होम डिलेवरी या अप्रत्यक्ष बिक्री पर विचार करना चाहिए।

कई राज्य कर रहे हैं ऑनलाइन बिक्री से लेकर ई-टोकन की व्यवस्था

लॉकडाउन के बीच राज्यों ने शराब के ठेके खोल दिए हैं, लेकिन दुकानों के बाहर जमा रही भीड़ को लेकर राज्य सरकारें भी चिंतित हैं। इससे निपटने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कई राज्यों ने उपाए निकाल लिए हैं, ताकि राजस्व भी बढ़े और लोगों को समस्या कम हो। इसके लिए कुछ राज्यों ने होम डिलिवरी की व्यवस्था की है तो कुछ राज्य कोरोना चार्ज और ई-टोकन जैसे उपाय कर रहे हैं।

56 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक भारत में 56342 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1886 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 16539 लोग ठीक भी हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी भी देशभर में 37916 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब