लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने रमजान के कारण आखिरी चरण में सुबह 5 बजे से मतदान की याचिका खारिज की

By विनीत कुमार | Updated: May 13, 2019 12:41 IST

यह मामला इस महीने की शुरुआत में ही सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था। सुप्रीम कोर्ट ने तब चुनाव आयोग को इस संबंध में फैसला लेने को कहा था।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव के आखिर चरण के वोटिंग के समय में बदलाव करने की याचिका को ठुकरा दिया है। पेशे से वकील निजामुद्दीन पाशा ने चुनाव आयोग के वोटिंग के समय नहीं बदलने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

पाशा ने रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए यह मांग की थी कि मुस्लिमों की सहूलियत के लिए वोट डालने के समय में बदलाव किया जाए और इसे सुबह 5 बजे से शुरू किया जाए। अभी की व्यवस्था के अनुसार आमतौर पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होती है।

यह मामला इस महीने की शुरुआत में ही सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था। सुप्रीम कोर्ट ने तब चुनाव आयोग को इस संबंध में फैसला लेने को कहा था। हालांकि, चुनाव आयोग ने तब भी इस विचार को खारिज किया था। 

दरअसल, पाशा ने अपनी मांग रखते हुए कहा था कि मुस्लिम रमजान के दिनों में सुबह 3 से 4 बजे के बीच उठते हैं और फिर उन्हें दिन भर उपवास पर रहना होता है। ऐसे में उनके लिए गर्मी के बीच वोट करना मुश्किल होगा। चुनाव आयोग ने हालांकि कहा कि उसने सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट की व्यवस्था बनाई है जो करीब 11 घंटे है और मतदान के लिए पर्याप्त है। 

साथ ही चुनाव आयोग ने कहा कि वोटिंग के लिए पोलिंग अधिकारियों को 15-16 घंटे काम करने होते हैं और इसमें वोटिंग शुरू होने से पहले उसकी जांच से लेकर ईवीएम जमा कराने तक की बात शामिल है। ऐसे में सुबह 4.30 बजे या 5 बजे से वोटिंग शुरू करना मुश्किल है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसुप्रीम कोर्टरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार