लाइव न्यूज़ :

'क्या चाहते हैं...देश उबलता रहे?' भाजपा नेता की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, 'पुनर्नामकरण आयोग' बनाने की थी मांग

By विनीत कुमार | Updated: February 27, 2023 15:34 IST

भाजपा नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने याचिका डाल 'पुनर्नामकरण आयोग' बनाए जाने की मांग की थी। उनकी याचिका में मांग की गई थी कि सुप्रीम कोर्ट इस संबंध में केंद्र को निर्देश दे। हालांकि, कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता और वरिष्ठ वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की ओर से दायर की गई थी याचिका।याचिका में मांगी थी कि कोर्ट केंद्र सरकार को 'पुनर्नामकरण आयोग' बनाने के निर्देश दे।याचिका में देश में स्थित उन सभी जगहों के नाम बदलने की मांग रखी गई थी जो 'आक्रांताओं' के नाम पर है।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन सभी शहरों और ऐतिहासिक जगहों का नाम बदलने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी, जिनका नाम कथित तौर पर 'आक्रांताओं' के नाम पर रखा गया है। इस संबंध में याचिका भाजपा नेता और वरिष्ठ वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की ओर से दायर की गई थी। अश्विनी उपाध्याय ने देश में सभी जगहों के पुराने नाम रखे जाने के लिए एक आयोग के गठन की मांग की थी।

अश्विनी उपाध्याय चाहते थे कि 'प्राचीन सांस्कृतिक धार्मिक स्थलों' के मूल नामों का पता लगाने के लिए 'नामकरण आयोग' बनाया जाए। हालांकि जस्टिस केएम जोसेफ और बीवी नागरत्ना की पीठ ने अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर जनहित याचिका के मकसद पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह उन मुद्दों को जिंदा करेगा, जिससे 'देश हमेशा उबलता रहेगा।'

'इतिहास का असर वर्तमान और भविष्य पर नहीं हो'

बेंच ने याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि देश के इतिहास को उसके वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को परेशान नहीं करना चाहिए। कोर्ट ने कहा, 'हिंदू धर्म एक धर्म नहीं है बल्कि जीवन का एक तरीका है और इसमें कोई कट्टरता नहीं है। अतीत को खोदने की जरूरत नहीं है जो केवल वैमनस्य पैदा करेगा। हम देश को उबाल पर नहीं रख सकते।'

अश्विनी उपाध्याय ने अपनी याचिका में मांग की थी कि विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा 'नाम बदले' जाने वाले प्राचीन ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थानों के 'मूल' नामों को बहाल करने के लिए केंद्र को 'पुनर्नामकरण आयोग' गठित करने का निर्देश कोर्ट की ओर से दिया जाए।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में कई जगहों के नाम बदले गए हैं, जो चर्चा में भी रहे। इसमें हाल ही में मुगल गार्डन का नाम अमृत उद्यान रखा जाना भी शामिल है। याचिका में इसका भी जिक्र किया गया था और कहा गया था कि सरकार ने 'आक्रमणकारियों' के नाम पर सड़कों का नाम बदलने के लिए कुछ नहीं किया। याचिका में दलील दी गई थी कि इन नामों को जारी रखना संविधान के तहत दिए हए संप्रभुता और अन्य नागरिक अधिकारों के खिलाफ है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए