लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट संकट: जस्टिस चेलमेश्वर ने फिर उठाया सवाल, कहा- सर्वोच्च न्यायालय कोई दरबार नहीं

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 23, 2018 08:05 IST

उन्होंने कहा, ऐसी स्थिति से क्या संस्थान की गरिमा और प्रतिष्ठा बढ़ती है या फिर क्या यह सचमुच उद्देश्य की पूर्ति करता है।

Open in App

सर्वोच्च न्यायालय की कार्य प्रणाली और मनमाने ढंग से मामलों के आवंटन को लेकर प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ बगावत की घटना के बाद सोमवार को न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर ने कहा कि संविधान के अनुसार शीर्ष अदालत संचालक का दरबार नहीं है, लेकिन व्यवहार में ऐसा ही हो गया है। जॉर्ज एच. गडबोइस की किताब 'सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया-बिगिनिंग्स' के विमोचन के मौके पर चेलमेश्वर ने कहा कि उदार लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायपालिका की जरूरत है। 

उन्होंने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय किसी संचालक का दरबार नहीं है। कम से कम संविधान में ऐसे संचालक की शक्ति का जिक्र नहीं है।" न्यायमूर्ति चेलामेश्वर ने कहा, "लेकिन व्यवहार में शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण के मामले में प्रत्यक्ष रूप से प्रबंधन जैसा काम होता है। साथ ही, देश में उच्च न्यायालयों और अधीनस्थ न्यायालों के स्तर पर न्याय प्रशासन के विविध पहलुओं के संबंध में कानून बनाने में यही दस्तूर है।"

शीर्ष अदालत के वरिष्ठ न्यायाधीश ने कहा कि उच्चतम न्यायालय को संविधान से असाधारण न्यायाधिकार मिला है तो इसके साथ-साथ पूर्ण न्याय करने का दायित्व भी सौंपा गया है। इसके चलते सर्वोच्च न्यायालय में भारी परिमाण में मामले बढ़ते चले गए हैं। संचित कार्य इतना बढ़ गया है कि उसका निपटारा करना असंभव लगता है। 

उन्होंने कहा, "ऐसी स्थिति से क्या संस्थान की गरिमा और प्रतिष्ठा बढ़ती है या फिर क्या यह सचमुच उद्देश्य की पूर्ति करता है। यह उनके लिए परीक्षण और चिंता का विषय है जो इस संस्थान से जुड़े हुए हैं।"  उन्होंने कहा, " समाधान अवश्य ढूंढना चाहिए। सच में समस्या है। समस्या के समाधन के तरीके और साधनों को तलाशने की जरूरत है।" चेलमेश्वर ने कहा कि भारत की आबादी के आठवें से लेकर छठे हिस्से को सीधे तौर पर न्यायापालिका से वास्ता पड़ता है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट संकटजे चेलमेश्वरदीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण