लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस हेमंत प्रच्छक के पटना हाईकोर्ट ट्रांसफर की सिफारिश की, जिन्होंने राहुल गांधी की याचिका खारिज की थी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 11, 2023 14:16 IST

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के अलग-अलग हाईकोर्ट में सेवारत कई जजों के ट्रांसफर की सिफारिश की है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस हेमंत प्रेच्छक का है, जिन्हें सर्वोच्च न्यायालय ने पटना हाईकोर्ट भेजने की अनुशंसा की है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अलग-अलग हाईकोर्ट में सेवारत कई जजों के ट्रांसफर की सिफारिश कीइसमें सबसे चौंकाने वाला नाम गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस हेमंत प्रेच्छक का है, जिन्हें पटना भेजा जाएगाजस्टिस हेमंत प्रेच्छक बीते दिनों राहुल गांधी के मानहानि केस में दायर याचिका को खारिज किया था

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के अलग-अलग हाईकोर्ट में सेवारत कई जजों के ट्रांसफर की सिफारिश की है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस हेमंत प्रेच्छक का है, जिन्हें सर्वोच्च न्यायालय ने पटना हाईकोर्ट भेजने की अनुशंसा की है।

जस्टिस हेमंत प्रेच्छक बीते दिनों राहुल गांधी के मानहानि केस में सजा पर रोक लगाने के लिए दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगानी पड़ा थी और सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के सूरत कोर्ट से मिली सजा पर रोक लगाकर राहुल गांधी को राहत प्रदान की थी।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक 3 अगस्त को हुई थी। जिसमें चीफ जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत ने जजों के ट्रांसफर का फैसला लिया।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस हेमंत प्रेच्छक के अलावा गुजरात हाईकोर्ट तीन अन्य जजों के भी ट्रांसफर की सिफारिस की है। इनमें जस्टिस गीता गोपी का नाम शामिल हैं, जिन्होंने राहुल गांधी के मानहानि मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ अपनी कोर्ट में अपील पर विचार करने से इनकार कर दिया था।

जस्टिस गीता गोपी के अलावा ट्रांसफर लिस्ट में जस्टिस समीर दवे का भी नाम शामिल है, जिन्होंने तीस्ता सीतलवाड की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए केस के खुद हो गये थे। वहीं सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की लिस्ट में शामिल एक अन्य जज ल्पेश वाई कोग्जे है।

बताया जा रहा है कि जस्टिस दवे को राजस्थान हाईकोर्ट भेजा जाएगा जबकि जस्टिस गीता गोपी को मद्रास हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की गई है। कॉलेजियम की लिस्ट में जस्टिस अल्पेश वाई कोग्जे को गुजरात हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की बात कही गई है।

सु्प्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के जजों के अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से जजों के ट्रांसफर की सिफारिश की है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से जस्टिस एएस सांगवान, जस्टिस अवनीश झिंगन, जस्टिस आरएम सिंह और जस्टिस अरुण मोंगा को क्रमशः इलाहाबाद हाईकोर्ट, गुजरात हाईकोर्ट, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया जाएगा। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट से जस्टिस वीके सिंह को मद्रास हाईकोर्ट ट्रांसफर किया जाएगा।

टॅग्स :Supreme Court Collegiumsupreme courtराहुल गांधीहाई कोर्टDY ChandrachudHigh Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी