लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियमः उच्च न्यायालयों के 21 न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2025 21:53 IST

Supreme Court Collegium: उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान में कहा गया है, ‘‘उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 26 मई, 2025 को हुई अपनी बैठक में विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तबादले/प्रत्यावर्तन की सिफारिश की है।’’

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजॉय पॉल को कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए।न्यायाधीश वी कामेश्वर राव को दिल्ली उच्च न्यायालय में प्रत्यावर्तित करने की सिफारिश की गयी है। न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किये जाने की सिफारिश की है।

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने देशभर के विभिन्न उच्च न्यायालयों के 21 न्यायाधीशों के तबादले या प्रत्यावर्तन की सिफारिश की है। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में कई उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तबादले या प्रत्यावर्तन की सिफारिश करने का फैसला किया। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान में कहा गया है, ‘‘उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 26 मई, 2025 को हुई अपनी बैठक में विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तबादले/प्रत्यावर्तन की सिफारिश की है।’’

बयान के अनुसार, कॉलेजियम ने सिफारिश की है कि तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजॉय पॉल को कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए। कॉलेजियम ने कहा है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश वी कामेश्वर राव को दिल्ली उच्च न्यायालय में प्रत्यावर्तित करने की सिफारिश की गयी है।

कॉलेजियम ने कहा है कि गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश लानुसुंगकुम जमीर और मानस रंजन पाठक को क्रमशः कलकत्ता और उड़ीसा उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित किया जाए। इसने बम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किये जाने की सिफारिश की है।

बयान के अनुसार, कॉलेजियम ने सिफारिश की है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए। कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुमन श्याम को मुंबई उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किये जाने की सिफारिश की है।

इसने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा को राजस्थान उच्च न्यायालय वापस भेजने की सलाह दी है। इसने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक चौधरी को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। बयान में कहा गया है कि कॉलेजियम ने केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह को कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने कहा है कि मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए।

कॉलेजियम ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बट्टू देवानंद को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में वापस भेजने की संस्तुति की है। इसने कहा है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ओम प्रकाश शुक्ला को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए। इसने राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर को बम्बई उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किये जाने की सिफारिश की है।

कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को पटना उच्च न्यायालय में वापस भेजने की संस्तुति की है। इसी प्रकार इसने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनिल क्षेत्रपाल को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की संस्तुति की है।

कॉलेजियम ने राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरुण कुमार मोंगा को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की संस्तुति की है। इसने कहा है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जयंत बनर्जी को कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए। कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय की न्यायाधीश सी सुमनलता को तेलंगाना उच्च न्यायालय में वापस भेजने की संस्तुति की है।

इसने यह भी सिफारिश की है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय की न्यायाधीश ललिता कन्नेगंती को तेलंगाना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए। कॉलेजियम ने पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अन्निरेड्डी अभिषेक रेड्डी को तेलंगाना उच्च न्यायालय वापस भेजने की संस्तुति की है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos