लाइव न्यूज़ :

कांवड़ यात्रा के बाद क्या बकरीद मनाने पर भी लगेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट में आज फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2021 11:55 IST

केरल सरकर ने अपने जवाब में लोगों की परेशानी का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 3 महीने से भी अधिक समय से चल रही बंदिशों से लोग परेशान हुए हैं। सरकार के मुताबिक व्यापारियों को उम्मीद थी कि बकरीद पर होने वाली बिक्री कुछ हद तक उनकी आर्थिक दिक्कतें दूर करेगी, उन्होंने काफी पहले ही इसे देखते हुए अपने माल का स्टॉक कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देजस्टिस आर एफ नरीमन और जस्टिस बीआर गवाई करेगी फैसलाकेरल में रोजाना मिल रहे करीब 10 हजार कोरोना मरीजकांवड़ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही लगा चुका हैं रोक

देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ें कम जरूर है, लेकिन संकट अभी टला नहीं है. उत्तर भारत के राज्यों में कोरोना संक्रमण की दर में काफी कमी आई हैं जबकि दक्षिण भारतीय राज्यों में कोरोना के केसेस लगातार सामने आ रहे हैं। केरल में भी कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते दिखाई पड़ रहे हैं. इस बीच बकरीद के मौके पर बाजार और दुकानें खोलने की छूट देने के केरल सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई हैं।

केरल सरकार ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब

इस मामले मे केरल सरकार ने सोमवार देर रात सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। सरकार ने अपने जवाब में कहा कि राज्य कि जनता की दिक्कतें दूर करने के लिए उसने हर संभव कदम उठाए हैं। हालांकि पिछले 3 महीने से भी अधिक समय से चल रही बंदिशों से लोग परेशान भी हुए हैं। सरकार के मुताबिक व्यापारियों को उम्मीद थी कि बकरीद पर होने वाली बिक्री कुछ हद तक उनकी आर्थिक दिक्कतें दूर करेगी, उन्होंने काफी पहले ही इसे देखते हुए अपने माल का स्टॉक कर लिया था। व्यापारियों के संगठन ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था और ऐलान किया था कि वो नियमों को धत्ता बताते हुए राज्य में दुकाने खोलेंगे। जिसके बाद सरकार ने कुछ दिनों के लिए त्योहार के दौरान ढील देना का फैसला किया।

सुप्रीम कोर्ट कांवड़ यात्रा पर पहले ही लगा चुका हैं प्रतिबंध

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस आर एफ नरीमन और जस्टिस बीआर गवाई की बेंच मंगलवार सुबह इस मामले की सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट की इसी बेंच ने यूपी सरकार के कांवड यात्रा करवाने के निर्णय पर स्वत संज्ञान लिया था, जिसके बाद योगी सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा था। 

केरल में संक्रमण के 9931 नए मामले दर्ज

केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9931 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,70,868 हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक प्रदेश में संक्रमण दर कई हफ्तों से 10 फीसदी के आस-पास थी जो अब बढ़ कर 11.08 प्रतिशत हो गई है । राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में महामारी के कारण  सोमवार को 58 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद राज्य में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 15,408 हो गई हैं।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकेरलबक़रीदउत्तर प्रदेश समाचारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह