लाइव न्यूज़ :

चंद्रा बंधुओं के साथ जेल में विशेष बर्ताव पर शीर्ष न्यायालय ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई

By भाषा | Updated: November 22, 2018 20:46 IST

पीठ ने केन्द्र सरकार के वकील से सवाल किया, 'न्यायाधीश की रिपोर्ट कहती है कि यूनिटेक के अधिकारियों को तिहाड़ में सुविधाएं मिल रही हैं। क्या जेलों में समानांतर व्यवस्था है? क्या जेलों में उन्हें विशेष अधिकार प्राप्त हैं? आप इसके बारे में क्या कर रहे हैं?'

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने तिहाड़ जेल की सेल में बंद यूनिटेक के प्रबंध निदेशक संजय चंद्रा और उनके भाई अजय के पास से एलईडी टीवी, सोफा और दूसरी प्रतिबंधित वस्तुयें मिलने संबंधी मीडिया खबरों का जिक करते हुये सवाल किया, 'क्या जेलों में समानांतर व्यवस्था चल रही है।' 

न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर, न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने केन्द्र से जानना चाहा कि इस मामले में क्या कार्रवाई की गयी है। 

पीठ ने कहा कि चंद्रा बंधुओं और कुछ अन्य द्वारा 'विलासितापूर्ण जीवन शैली गुजारने' के बारे में कैदियों से मिली शिकायत के बाद चार सितंबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने जेल का निरीक्षण किया था। यह रिपोर्ट उललब्ध है।

पीठ ने केन्द्र सरकार के वकील से सवाल किया, 'न्यायाधीश की रिपोर्ट कहती है कि यूनिटेक के अधिकारियों को तिहाड़ में सुविधाएं मिल रही हैं। क्या जेलों में समानांतर व्यवस्था है? क्या जेलों में उन्हें विशेष अधिकार प्राप्त हैं? आप इसके बारे में क्या कर रहे हैं?' 

पीठ ने कहा, 'ये लोग टीवी का आनंद ले रहे हैं। ईश्वर जाने वे क्या क्या आनंद ले रहे हैं। वे सोफों पर बैठते हैं।' 

केन्द्र की ओर से अतिरिक्त सालिसीटर जनरल अमन लेखी ने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसी घटनाओं से पूरी गंभीरता से निबटना चाहिए।’ 

लेकिन जब एएसजी ने यह कहा कि शीर्ष अदालत विचाराधीन कैदियों के लिये तेजी से सुनवाई करने से संबंधित मुद्दे की सुनवाई कर रही है तो पीठ ने टिप्पणी की, 'हम कुछ ऐसी चीज से रूबरू हो रहे हैं जो स्तबध करती है।' 

न्यायलाय ने बिहार सहित कई राज्यों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल के बारे में भी मीडिया की खबरों का जिक्र किया।

यह मुद्दा उस समय उठा जब पीठ ने जेलों में खामियों के बारे में जून महीने में दो न्यायाधीशों की रिपोर्ट का जिक्र किया।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील