लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने पर रोक के लिए पूर्व जज मदन लोकुर की अध्यक्षता में एक सदस्यीय समिति का किया गठन

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 16, 2020 17:03 IST

सुप्रीम कोर्ट ने लोकुर की नियुक्ति पर पुनर्विचार करने के केंद्र के अनुरोध को स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया। मामले पर अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपराली जलाने की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त जज मदन बी लोकुर को नियुक्त किया है।शीर्ष अदालत ने कहा, "हम केवल दिल्ली-एनसीआर के नागरिकों को ताजा व स्वच्छ हवा में सांस लें इसके बारे में चिंता जाहिर कर रहे हैं।" 

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त जज मदन बी लोकुर को नियुक्त किया है। शीर्ष अदालत ने कहा, "हम केवल दिल्ली-एनसीआर के नागरिकों को ताजा व स्वच्छ हवा में सांस लें इसके बारे में चिंता जाहिर कर रहे हैं।" 

सुप्रीम कोर्ट ने लोकुर की नियुक्ति पर पुनर्विचार करने के केंद्र के अनुरोध को स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया। मामले पर अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए), हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया कि वे उन क्षेत्रों की भौतिक निगरानी के दौरान लोकुर पैनल की सहायता करें जहां पर पराली जलाई जा रही है।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने एनसीसी, एनएसएस और भारत स्काउट्स को समिति की मदद के लिये तैनात किया है। पीठ ने संबंधित राज्यों से कहा कि वे लोकूर समिति के लिये समुचित सुरक्षा, सचिवालय की सुविधायें और आने जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। यह समिति हर पखवाड़े अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी। 

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान न्यायमूर्ति मदन लोकूर ने पराली जलाने के पहलू सहित प्रदूषण से जुड़े मामलों की सुनवाई की थी। पीठ पराली जलाने की वजह से प्रदूषण की स्थिति को लेकर आदित्य दुबे की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्ली प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील