लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी और उनके परिवार को मिलती रहेगी सरकारी सुरक्षा, सर्वोच्च न्यायलय ने केंद्र सरकार को इजाजत दी

By शिवेंद्र राय | Updated: July 22, 2022 17:00 IST

उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को मुंबई में दी जा रही सुरक्षा जारी रखने के लिए सर्वोच्च न्यायलय ने केंद्र सरकार को इजाजत दे दी है। चीफ जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने अंबानी परिवार को दी जा रही सुरक्षा को लेकर त्रिपुरा हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार की अपील पर ये निर्णय दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअंबानी परिवार को मिलती रहेगी सुरक्षासर्वोच्च न्यायलय ने केंद्र सरकार को इजाजत दीत्रिपुरा हाई कोर्ट में सुरक्षा देने के खिलाफ दायर हुई थी याचिका

नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय ने आज दिए गए एक अहम फैसले में केंद्र सरकार को उद्योगपति मुकेश अंबानी को दी जाने वाली सुरक्षा जारी रखने की इजाजत दे दी है। इस मामले की सुनवाई चीफ़ जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने की और अपना अहम फैसला दिया। दरअसल भारत सरकार अंबानी परिवार को सरकारी सुरक्षा मुहैया कराती है। इसी के खिलाफ त्रिपुरा हाइकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए त्रिपुरा हाइकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा था। त्रिपुरा हाइकोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायलय में अपील की थी जिसे स्वीकार करते हुए शीर्ष अदालत ने त्रिपुरा हाइकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी। अब इस मामले पर अंतिम निर्णय देते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने अंबानी परिवार को मिलने वाली सरकारी सुरक्षा को जारी रखने की इजाजत प्रदान कर दी है।

मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता से पूछा कि इस मामले से आपका क्या लेना देना है? सुरक्षा देने से आप क्यों परेशान हैं? मुख्य न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि किसी को सुरक्षा देना आपकी चिंता का कारण कैसे हो सकता है? ये सरकार का मामला है। 

इस मामले में अंबानी परिवार की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि अंबानी परिवार केंद्र से मिल रही सुरक्षा का पूरा उचित खर्च वहन करता है। इससे पहले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि त्रिपुरा के याचिकाकर्ता का मुंबई में किसी व्यक्ति को दी जा रही सुरक्षा से कोई लेनादेना नहीं है।

बता दें कि पिछले साल मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी मिली थी। अंबानी परिवार को कुछ धमकी भरी चिठ्ठियां भी मिली थीं। इसके बाद से ही अंबानी परिवाक की सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ा दिया गया। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीसुप्रीम कोर्टहाई कोर्टसीआरपीएफHarish Salve
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप