लाइव न्यूज़ :

सुंजवान आर्मी कैम्प हमला: आतंकवादियों को फोन पर मिल रहा था पाकिस्तान से निर्देश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 14, 2018 10:15 IST

सुंजवान आर्मी कैम्प हमला: 48 घंटे तक चले ऑपरेशन में छह सैनिक और एक नागरिक की मौत हो गयी। जवाब कार्रवाई में तीनों आतंकवादी भी मारे गये।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के सुंजवान में सेना के कैम्प पर हुए हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का भारत सरकार के पास ठोस सबूत है। पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों ने शनिवार (10 फ़रवरी) को सेना के कैम्प पर हमला कर दिया था। 48 घंटे तक चले ऑपरेशन में छह सैनिक और एक नागरिक की मौत हो गयी। जवाब कार्रवाई में तीनों आतंकवादी भी मारे गये। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हमले में शामिल तीनों आतंकवादी फोन के माध्यम से पाकिस्तान और दक्षिणी कश्मीर स्थित लोगों से संपर्क में थे।

जम्मू-कश्मीर पलिस के डायरेक्टर जनरल एसपी वैद्य ने एचटी को बताया कि पाकिस्तान से कोई तीनों आतंकवादियों को निर्देश दे रहा था। पुलिस के अनुसार आतंकवादी कश्मीर घाटी में मौजूद किसी पाकिस्तानी नागरिक से भी लगातार बात कर रहे थे। पुलिस के अनुसार पाकिस्तान से आतंकवादियों से अधिक से अधिक नुकसान पहुँचाने के लिए कहा जा रहा था। आतंकवादियों ने शनिवार सुबह आर्मी कैम्प पर हमले की शुरुआत के समय ही पाकिस्तान से संपर्क करना शुरू कर दिया था। 

हिंदुस्तान टाइम्स के सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों को फोन पर मिल रहे निर्देश में सुंजुवां आर्मी कैम्प के अंदरूनी कमरों के बारे में खास तौर पर निर्देश दिये जा रहे थे। सुरक्षा बलों को आशंका है कि हमलावरों को आर्मी कैम्प के अंदर के नक्शे की जानकारी थी। एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर एचटी से कहा कि आतंकवादी दक्षिणी कश्मीर से हथियार लेकर सुंजुवाँ आर्मी कैम्प तक नहीं पहुँचें होंगे इसलिए उन्हें स्थानीय मदद भी मिली होगी।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्मी कैम्प पर हमले के बाद कहा कि पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं पाकिस्तान ने हमले के पीछे हाथ होने से इनकार किया। सभी आतंकवादियों के मारे जाने के बाद भारतीय सुरक्षा बलों आतंकवादियों के मारे जाने के बाद सेना कैम्प की सघन जाँच की।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए