लाइव न्यूज़ :

बिहार में रविवार का दिन साबित हुआ जानलेवा, अलग-अलग सड़क हादसों में गई 9 लोगों की जान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2022 17:21 IST

रविवार का दिन बिहार के लिए बेहद अशुभ रहा क्योंकि सूबे में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 9 लोगों की जान चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 9 लोगों की जान चली गईरविवार की सुबह पटना में ट्रैक्टर से कुचलकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गईवहीं मधुबनी में भी दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई

पटना: बिहार के लिए रविवार का दिन हादसों का दिन साबित हुआ। अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 9 लोगों की जान चली गई। पटना में रविवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचलकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मधुबनी में भी दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

इधर, नवादा में अनियंत्रित पिकअप ने एक साथ चार लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैमूर में ट्रक स्टार्ट करने के दौरान उसके पहिए के नीचे दबकर ड्राइवर की मौत हो गई है। पहली घटना राजधानी पटना की है, जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनानक मौत हो गई।

यह घटना रानी तालाब थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की है। यहां रविवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद डाला, जिससे तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों आपसी विवाद होने के बाद अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने तीनों को रौंद डाला। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पपीता तोड़ने को लेकर मृतक का उसके भाई से विवाद हुआ था।

दूसरी घटना मधुबनी जिले में भी सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना लदनियां थाना क्षेत्र में पिपराही स्थित एसएसबी कैंप के पास की है। यहां दो बाइक की भिड़ंत में तीनों लोगों की जान चली गई। वहीं, नवादा जिले में भी भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई।

यह घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़पा मोड़ के पास की है, जहां सड़क हादसे में बाइक पर सवार बाप और 3 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और 4 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतक शख्स अपने दो बच्चे और पत्नी के साथ बाइक से राजगीर से नवादा जा रहा था। तभी बीच रास्ते मे पड़पो मोड़ के पास पीकअप वैन ने उन्हें रौंद डाला।

अखिरी घटना कैमूर जिले की है, जहां के मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित समेकित चेकपोस्ट पर ट्रक स्टार्ट करने के दौरान 56 साल के ट्रक का चालक ही पहिए के नीचे दब गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत ट्रक चालक शिवजग तिवारी उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का रहने थे। घटना के बाद एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और सिवजग के शव को लेकर अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाबिहारपटनामधुबनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील