लाइव न्यूज़ :

2023 में खूब सताएगी गर्मी, अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना, आईएमडी ने दी जानकारी

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: April 1, 2023 17:38 IST

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार अप्रैल और मई में इस साल गर्मी बहुत सताएगी।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावनाभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी जानकारीअप्रैल में सामान्य बारिश होने की भी संभावना है

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में इस समय बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम खुशगवार है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि ऐसा लंबे समय तक नहीं रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में  अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अप्रैल और मई में इस साल गर्मी बहुत सताएगी। अप्रैल में सामान्य बारिश होने की संभावना है। उत्तरपश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम बारिश की संभावना है।

शनिवार (1 अप्रैल) को  आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर और उत्तरपश्चिमी भारत और प्रायद्वीपीय क्षेत्र में गर्मी का असर कम रहेगा। इस साल तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, इसलिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इससे निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी करनी चाहिए।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम के लिए भी एक हाई अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि राज्य के कई शहर और जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि हाल में ही हुई बारिश के कारण फसलें काफी बर्बाद हुए है, ऐसे में बेमौसम हुए बारिश ने राज्य के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 

पूरे उत्तर प्रदेश में शनिवार, एक अप्रैल और कल यानी रविवार, 2 अप्रैल को गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने यह भी बताया है कि बारिश के दवाएं भी ठंडी हो गई है। ऐसे में राज्य के कई इलाकों में ठंड भी महसूस की जा रही है।  

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागहीटवेवHealth Departmentउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर