लाइव न्यूज़ :

"भगवंत मान खून का प्यासा हो गया है...", गिरफ्तारी के बाद पहली बार बोले सुखपाल सिंह खैरा, पंजाब सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

By अंजली चौहान | Updated: September 28, 2023 16:16 IST

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 2015 के ड्रग्स मामले में गुरुवार को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया।

Open in App

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद राज्य में राजनीति तेज हो गई है। गुरुवार को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद पहली बार सुखपाल खैरा ने अपने खिलाफ आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ऊपर हो रही कार्रवाई को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान खून का प्यासा हो गया है और वह मुझे जान से भी मारवा सकता है।

दरअसल, कांग्रेस नेता को 2015 के ड्रग्स मामले में गुरुवार सुबह उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से हिरासत में लिया गया है। मीडिया से बात करते हुए खैरा ने कहा, "भगवंत मान खून का प्यासा हो गया है। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर वह मुझे शारीरिक रूप से भी खत्म कर दे। मुझे कुछ बहुत खतरनाक महसूस हो रहा है...भगवंत मान पंजाब में कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। आप ने पंजाब में कांग्रेस को हाशिए पर धकेलने के लिए ऐसा किया है...आखिरकार सच्चाई की जीत होगी।...''

फेसबुक लाइव पर बेटे ने दिखाई गिरफ्तारी 

जब पंजाब पुलिस खैरा को गिरफ्तार करने आई तो विधायक के बेटे ने फेसबुक पर लाइव होकर दिखाया कि पंजाब पुलिस की एक टीम खैरा को पकड़ने के लिए उनके आवास पर पहुंची है।

वीडियो में खैरा को पुलिस टीम के साथ बहस करते और गिरफ्तारी वारंट दिखाने के लिए कहते देखा जा सकता है। भोलाथ विधायक को उन पुलिस अधिकारियों की पहचान पूछते हुए भी देखा जा सकता है जो छापेमारी टीम का हिस्सा थे।

पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट मामले में गिरफ्तार किया जा रहा है। जब खैरा ने टीम से पूछा कि उसे कहां ले जाया जा रहा है, तो एक पुलिस अधिकारी ने उसे बताया कि उसे फाजिल्का के जलालाबाद ले जाया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक स्वपन शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन अप्रैल में किया गया था और 2015 के मामले की जांच के आधार पर खैरा को गिरफ्तार किया गया था।

वीडियो में खुद को डीएसपी अचरू राम शर्मा बताने वाला एक पुलिस अधिकारी खैरा को यह कहते हुए दिख रहा है कि एक पुराने एनडीपीएस मामले में एक एसआईटी का गठन किया गया था, जिसे उसके खिलाफ नशीली दवाओं की तस्करी के सबूत मिले थे।

खैरा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही एनडीपीएस केस को रद्द कर चुका है। खैरा और पुलिस के बीच कई मिनट तक बहस हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जलालाबाद ले गई।

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसPunjab Policeआम आदमी पार्टीभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील