लाइव न्यूज़ :

पंजाब में ‘जहर’ फैला रहे हैं सुखबीर बादल: चुग

By भाषा | Updated: December 16, 2020 21:00 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 दिसंबर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर पलटवार किया और किसानों की आड़ लेकर उनपर पंजाब में 'जहर फैलाने तथा सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने’ का आरोप लगाया।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर बादल ने मंगलवार को भाजपा पर तीखा हमला किया था और उसे ‘असली टुकड़े टुकड़े गैंग’ करार दिया था। अकाली नेता ने भाजपा पर पंजाब में हिंदुओं को सिखों के खिलाफ करने का आरोप भी मढ़ा था।

अकाली दल के मुखिया के आरोपों का जवाब देते हुए चुग ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल जिस तरह से भाजपा से अलग होने के बाद 'विभाजनकारी और विघटनकारी’ कहानियां गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, वह निंदनीय है।

उन्होंने बादल पर ‘ओछी’ राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

चुग ने यहां एक बयान में कहा कि सभी पंजाबियों को सुखबीर बादल और उनकी पार्टी के नापाक मंसूबों के प्रति जाग जाना चाहिए।

भाजपा महासचिव ने दावा किया कि उसने हमेशा से पंजाब में हिंदू-सिख एकता को तवज्जो दी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सिखों के मुद्दों का समाधान निकालने का काम किया है

अकाली दल ने कृषि विधेयकों के विरोध में केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ लिया था। अकाली दल की नेता और सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए