लाइव न्यूज़ :

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक में होगा नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन, सपा से गठबंधन पर भी हो सकती चर्चा

By भाषा | Updated: August 27, 2019 06:09 IST

शुक्रवार को सुभासपा नेता और योगी सरकार में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच मुलाकात हुई थी। तब से ही कयास लगने लगे थे कि दोनो पार्टियां उप्र में 13 सीटो पर होने वाले उप चुनाव में मिलकर लड़ सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने सोमवार को कहा कि मंगलवार को उनकी मासिक बैठक होगी जिसमें पार्टी के नये उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जायेगा।इस बैठक में राज्य में 13 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है।

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने सोमवार को कहा कि मंगलवार को उनकी मासिक बैठक होगी जिसमें पार्टी के नये उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इस बैठक में राज्य में 13 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है।

सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर ने बताया कि ''27 अगस्त को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लखनऊ में होगी। इसमें उपचुनाव के लिये समाजवादी पार्टी के साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन पर भी चर्चा होगी।''

गौरतलब है कि शुक्रवार को सुभासपा नेता और योगी सरकार में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच मुलाकात हुई थी। तब से ही कयास लगने लगे थे कि दोनो पार्टियां उप्र में 13 सीटो पर होने वाले उप चुनाव में मिलकर लड़ सकती हैं।

इस बीच ओमप्रकाश राजभर एक कथित वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने भाजपा एवं उनके नेताओं पर कुछ विवादास्पद टिप्पणी की। राजभर के इस भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद मऊ के जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने उप जिलाधिकारी घोसी को इस विवादास्पद भाषण की जांच करने के आदेश दिये हैं।

गौरतलब है कि सुभासपा ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था और उसे चार सीटों पर सफलता मिली थी। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था। किंतु आरक्षण तथा कुछ अन्य मुद्दों पर मतभेद होने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलेआम आलोचना करने पर राजभर को लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमण्डल से बर्खास्त कर दिया गया था। 

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप