लाइव न्यूज़ :

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने लालू और नीतीश पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2023 17:46 IST

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बिहार की धरती पर अति पिछड़ा समाज को शोषण हो रहा है। जब हम इस देश में हैं तो हमें भी हिस्सा मिलना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देराजभर ने कहा कि उनकी तैयारी 2024 और 2025 की चुनाव को लेकर हैउन्होंने कहा, आने वाले चुनावों में पार्टी अपने उम्मीदवार को खड़ा करेंगीजातीय गणना के आंकड़ों पर राजभर ने कहा कि ये आंकड़े पूरी तरह से फर्जी हैं

पटना: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में भी सियासी जमीन तैयार करने में जुट गई है। इसी कड़ी में पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में वंचित शोषित जागरण महारैली को संबोधित किया। इस दौरान राजभर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ऐलान किया कि उनकी पार्टी बिहार चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी।

राजभर ने कहा कि उनकी तैयारी 2024 और 2025 की चुनाव को लेकर है। आने वाले चुनावों में पार्टी अपने उम्मीदवार को खड़ा करेंगी। जातीय गणना के आंकड़ों पर राजभर ने कहा कि ये आंकड़े पूरी तरह से फर्जी हैं। राजभर ने कहा कि जब इनको वोट नहीं दोगे तो ये खुद सोचने लगेंगे। हमारी बड़ी तैयारी हो रही है। अब महिलाओं के लिए आरक्षण लागू है, जो महिला राजनीति में हैं, उसे लेकर आओ। 

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की धरती पर अति पिछड़ा समाज को शोषण हो रहा है। जब हम इस देश में हैं तो हमें भी हिस्सा मिलना चाहिए। यूपी, बिहार के लोग दूसरे राज्य को चला सकते है, तो बिहार में भी सरकार चला सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के भरोसे रहने के बजाए, हमें अपनी पहचान बनानी होगी। 

उन्होंने रैली में आए लोगों को हाथ उठाकर कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि ये भीड़ एकत्र कराई गई है। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि ये भीड़ खुद आई है। इनको लेकर कोई नहीं आया है, यही हमारी ताकत है।

टॅग्स :Omprakash Rajbharनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवLalu Prasad Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"