लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 231.45 करोड़ रू बकाया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:29 IST

Open in App

उत्तराखंड की चार चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 231.45 करोड़ रुपये बकाया है जिसमें से अकेले इकबालपुर चीनी मिल पर 179.30 करोड रू का भुगतान शेष है । राज्य विधानसभा के यहां जारी मॉनसून सत्र में भाजपा सदस्य देशराज कर्णवाल द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि हरिद्वार जिले की इकबालपुर चीनी मिल पर पेराई सत्र 2017—18 और 2018—19 का 179.30 करोड़ रू का भुगतान शेष है जबकि 2020—21 का लिब्बरहेडी मिल पर 18.83 करोड रू और लक्सर मिल का 33.32 करोड़ रू बकाया है । उन्होंने कहा कि हांलांकि, पेराई सत्र 2019—20 के गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान गन्ना कृषकों को किया जा चुका है । मंत्री ने बताया कि इकबालपुर के खिलाफ उत्तराखंड उच्च न्यायालय में मामला लंबित है और वहां से आदेश मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी जबकि लिब्बरहेडी और लक्सर मिलों से अवशेष गन्ना मूल्य के भुगतान के प्रयास किए जा रहे हैं । आगामी पेराई सत्र के गन्ना मूल्य के बारे में पूछे जाने पर यतीश्वरानंद ने कहा कि इसके लिए राज्य परामर्शी समिति गठित कर दी गयी ​है जिसकी संस्तुति के आधार पर गन्ना मूल्य घोषित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप