लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने PM मोदी से चिट्ठी लिखकर कहा, आर्थिक दिक्कतों के चलते गन्ना किसान कर रहे आत्महत्या

By भाषा | Updated: January 6, 2019 18:38 IST

पवार ने छोटे गन्ना किसानों के बीच भारी असंतोष का जिक्र करते हुए किसानों को राहत पहुंचाने के लिये कुछ सुझाव भी दिये हैं। पवार ने कहा है, ‘‘मैं देशभर में लाखों गन्ना किसानों की बदहाली के कारण एक बार फिर से आपको चिट्ठी लिखने पर बाध्य हुआ हूं।’’ 

Open in App

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुखिया शरद पवार ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर कहा है कि आर्थिक बदहाली के कारण देश में गन्ना किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों के व्यापक विद्रोह को टालने के लिये तत्काल कदम उठाना आवश्यक है।

पवार ने छोटे गन्ना किसानों के बीच भारी असंतोष का जिक्र करते हुए किसानों को राहत पहुंचाने के लिये कुछ सुझाव भी दिये हैं। पवार ने कहा है, ‘‘मैं देशभर में लाखों गन्ना किसानों की बदहाली के कारण एक बार फिर से आपको चिट्ठी लिखने पर बाध्य हुआ हूं।’’ 

उन्होंने रिकॉर्ड चीनी उत्पादन तथा कम कीमत के मद्देनजर कहा है, ‘‘चीनी मिलें समय पर तथा पूरा भुगतान नहीं कर पा रही हैं। इससे देशभर में छोटे गन्ना किसानों में व्यापक असंतोष पनप रहा है। इस आर्थिक बदहाली के कारण किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं।’’ 

पवार ने कहा, ‘‘इस स्थिति को दूर करने के लिये तत्काल कदम उठाये जाने की जरूरत है ताकि गन्ना किसानों का विद्रोह टाला जा सके।’’ पवार ने चीनी का न्यूनतम समर्थन मूल्य अभी के 29 रुपये से बढ़ाकर 34 रुपये प्रति किलोग्राम करने का सुझाव दिया है।

उन्होंने अनिवार्य चीनी निर्यात का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी मिलें सरकार की सब्सिडी के बाद भी निर्यात नहीं कर पा रही हैं। उत्पादन से जुड़ी सब्सिडी के बारे में उन्होंने कहा कि मिलों को यह पैसा समय पर नहीं मिल पा रहा है।

टॅग्स :शरद पवारनरेंद्र मोदीकिसान आत्महत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए