लाइव न्यूज़ :

सुधीरन ने एआईसीसी से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 15:33 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 27 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी एम सुधीरन ने पार्टी में निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उनके करीबी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने दो दिन पहले ही कांग्रेस की प्रदेश इकाई की राजनीतिक मामलों की समिति से इस्तीफा दे दिया था।

सुधीरन ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्होंने दो दिन पहले ही एआईसीसी से इस्तीफा दे दिया था, जब उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति से इस्तीफा दिया था।

सुधीरन ने यह कदम उन्हें मनाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व के प्रयासों के बीच उठाया है।

एआईसीसी महासचिव (केरल प्रभारी) तारिक अनवर अभी केरल में ही हैं और उन्होंने कहा कि वह सुधीरन से बातचीत करेंगे। अनवर ने पहले कहा था कि पार्टी सभी वरिष्ठ नेता को संगठन से जुड़े मामलों में शामिल करना चाहती है, लेकिन ‘‘हम उन्हें बाध्य नहीं कर सकते।’’

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने रविवार को सुधीरन से मुलाकात की थी। सुधीरन ने केरल में संगठन के संबंध में कुछ शिकायतें की थीं और उन्हें मनाने के राज्य कांग्रेस नेतृत्व के प्रयासों के तहत सतीसन ने उनसे मुलाकात की थी।

सुधीरन से मुलाकात करने के बाद सतीसन ने कहा था कि उन्हें मनाना मुश्किल है और उन्होंने राज्य में वरिष्ठ नेतृत्व की ओर से त्रुटियों को भी स्वीकार किया था।

हालांकि, सुधीरन ने अभी तक अपने इस्तीफे की वजहें नहीं बतायी हैं, लेकिन सूत्रों ने कहा कि फेरबदल प्रक्रियाओं को लेकर नाराजगी और प्रदेश कांग्रेस के नए प्रमुख के सुधाकरन नीत वर्तमान नेतृत्व की कार्यशैली उनके इस्तीफे की वजह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए