लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: ओडिशा के पुरी में कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार किया, लौटाया टिकट, जानें वजह

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 4, 2024 12:26 IST

चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए सुचरिता मोहंती ने कहा, "मुझे पार्टी से फंड नहीं मिला। विधानसभा क्षेत्रों में कमजोर उम्मीदवारों को टिकट दिए गए। बीजेपी और बीजेडी पैसे के पहाड़ पर बैठे हैं। यह मुश्किल था। धन का अश्लील प्रदर्शन हर जगह है। मैं इस तरह प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहती।"

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के पुरी में कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार कियापार्टी को चिट्ठी लिख कर कहा है कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं इस सीट पर भाजपा की ओर से संबित पात्रा उम्मीदवार हैं

Lok Sabha Election 2024: ओडिशा के पुरी में कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने पार्टी को चिट्ठी लिख कर कहा है कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं और पार्टी कोई आर्थिक मदद नहीं कर रही है। सुचारित पत्रकारिता से राजनीति में आई हैं। इस सीट पर भाजपा की ओर से संबित पात्रा उम्मीदवार हैं।

मोहंती ने कहा कि सार्वजनिक दान अभियान और न्यूनतम खर्च जैसे प्रयासों के बावजूद, वह आर्थिक रूप से संघर्ष करती रहीं और एक प्रभावशाली अभियान को कायम नहीं रख सकीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोहंती राज्य की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) के पिनाकी मिश्रा से हार गई थीं। पिनाकी मिश्रा ने 5,23,161 वोटों से जीत हासिल की। सुचरिता मोहंती को इस चुनाव में 2,89,800 वोटों से हार मिली थी।

चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए सुचरिता मोहंती ने कहा, "मुझे पार्टी से फंड नहीं मिला। विधानसभा क्षेत्रों में कमजोर उम्मीदवारों को टिकट दिए गए। बीजेपी और बीजेडी पैसे के पहाड़ पर बैठे हैं। यह मुश्किल था। धन का अश्लील प्रदर्शन हर जगह है। मैं इस तरह प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहती।" 

3 मई को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को लिखे पत्र में मोहंती ने कहा कि पुरी में उनके अभियान को अर्थिक दिक्कतों के कारण झटका लगा है। मोहंती ने कहा कि  पार्टी ने मुझे फंड देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के कांग्रेस प्रमुख अजॉय कुमार ने स्पष्ट रूप से मुझसे अपने खर्चे पर लड़ने को कहा। मोहंती ने कहा कि मैं एक वेतनभोगी, पेशेवर पत्रकार थी जिसने 10 साल पहले चुनावी राजनीति में प्रवेश किया था। मैंने पुरी में अपने अभियान में अपना सब कुछ झोंक दिया है।

उन्होंने कहा, "मैंने प्रगतिशील राजनीति के लिए अपने अभियान का समर्थन करने के लिए सार्वजनिक दान अभियान चलाने की कोशिश की, लेकिन इसमें ज्यादा सफलता नहीं मिली। मैंने अनुमानित अभियान खर्च को न्यूनतम करने की भी कोशिश की।"

चिट्ठी में सुचरिता मोहंती ने कहा कि उन्होंने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से भी संपर्क किया क्योंकि वह अपने दम पर धन नहीं जुटा सकती थीं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि केवल फंड की कमी हमें पुरी में विजयी अभियान से रोक रही है। मुझे खेद है कि पार्टी फंडिंग के बिना, अभियान चलाना संभव नहीं होगा... इसलिए, मैं पुरी संसदीय सीट के लिए कांग्रेस का टिकट लौटाती हूं। ओडिशा में लोकसभा चुनाव चार चरणों - 13, 20, 25 मई और 1 जून को होंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024ओड़िसाकांग्रेससंबित पात्राBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"