लाइव न्यूज़ :

अमित मालवीय को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी का बीजेपी को अल्टीमेटम, कहा- अगर कल तक IT सेल से नहीं हटाया तो...

By विनीत कुमार | Updated: September 9, 2020 10:43 IST

सुब्रमण्यम स्वामी ने बीजेपी से अमित मालवीय को हटाने की मांग की है। उन्होंने बुधवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि अगर कल तक मालवीय को नहीं हटाया गया तो वे अपना बचाव खुद करना शुरू करेंगे। मालवीय बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित मालवीय पर सुब्रमण्यम स्वामी का आक्रामक रूख, कल तक हटाने की मांग रखीस्वामी का आरोप है कि बीजेपी आईटी सेल उनके खिलाफ अभियान चला रहा है

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर एक बार फिर से निशाना साधा है। स्वामी ने बुधवार सुबह ट्वीट कर बीजेपी को मालवीय को हटाने की मांग दोहराई है। स्वामी ने अपनी ही पार्टी को एक तरह से अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि बीजेपी को कल तक मालवीय को हटा देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया अगर मालवीय को नहीं हटाया जाता है तो वे यही समझेंगे कि पार्टी उन्हें डिफेंड नहीं करना चाहती है।

स्वामी ने ट्वीट किया, 'अगर कल तक अमित मालवीय को बीजेपी आईटी सेल से नहीं हटाया गया (जो नड्डा से मेरे पांच गांव का प्रस्ताव) तो इसका मतलब पार्टी मुझे डिफेंड नहीं करना चाहती है। जबकि पार्टी में ऐसा कोई फोरम नहीं है जहां मैं  राय मांग सकूं तो ऐसे में मुझे ही खुद ही अपना बचाव करना होगा।'

स्वामी ने लगाए हैं अमित मालवीय पर कई आरोप

स्वामी ने इससे पहले मंगलवार को ट्वीट कर अमित मालवीय और अपनी ही पार्टी के आईटी सेल पर हमला बोला था। उन्होंने अमित मालवीय पर हमला बोलते हुए उन पर फर्जी ट्वीट के जरिए उनके खिलाफ अभियान चलाने का आरोप लगाया था। हालांकि ये साफ नहीं हो सका है कि स्वामी किन ट्वीट्स और मुद्दों का जिक्र कर रहे हैं। 

वैसे वे सुशांत सिंह राजपूत मामले में कह चुके हैं कि इस केस में राजनीतिक कनेक्शन है। साथ ही उन्होंने जेईई-नीट की परीक्षा नहीं कराने की भी सरकार से गुजारिश की थी।

उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘बीजेपी आईटी सेल बेकार हो गई है। इसके कुछ सदस्य मुझ पर निजी हमले करने के लिए फर्जी आईडी और ट्वीट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।’ उन्होंने साथ ही लिखा, ‘अगर मेरे नाराज समर्थक निजी हमले शुरू कर दें तो मुझे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता जैसे कि भाजपा को आईटी सेल के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।’

अपने इसी ट्वीट पर स्वामी ने एक यूजर को जवाब देते हुए आगे लिखा, ‘मैं नजरअंदाज कर रहा हूं लेकिन बीजेपी को उन्हें बाहर करना चाहिए। एक मालवीय चरित्र गंदे तौर पर दंगा चला रहा है। हम मर्यादा पुरुषोत्तम की पार्टी हैं न कि रावण या दुशासन की।'

बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है जब स्वामी अपनी ही पार्टी पर इस तरह नाराज हुए हैं। इस बार उन्होंने अमित मालवीय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फिलहाल पूरे मुद्दे पर बीजेपी और अमित मालवीय की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत