लाइव न्यूज़ :

कोविड के बाद युवाओं में हृदयाघात से अचानक मौत के मामलों पर अध्ययन जारी, मनसुख मांडविया ने संसद में जानकारी दी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 21, 2023 17:50 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में जानकारी दी कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) महामारी के बाद दिल के दौरे पड़ने के बढ़ते मामलों के संबंध में तथ्यों का पता लगाने के लिए तीन अलग-अलग अध्ययन कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 महामारी के बाद अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत होने के कई मामले सामने आए थेकई युवा और स्वस्थ लोगों ने अचानक हार्ट अटैक से अपनी जान गंवा दीभारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) कर रहा है अध्ययन

नई दिल्ली: कोविड-19 महामारी के बाद अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत होने के कई मामले सामने आए थे। यह भी देखा गया कि कई युवा और स्वस्थ लोगों ने अचानक हर्ट अटैक से अपनी जान गंवा दी। इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में जानकारी दी कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) महामारी के बाद दिल के दौरे पड़ने के बढ़ते मामलों के संबंध में तथ्यों का पता लगाने के लिए तीन अलग-अलग अध्ययन कर रहा है। 

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में  स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद कुछ युवाओं की अचानक मृत्यु के मामले सामने आये हैं लेकिन इसका कारण बताने के लिए पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि आईसीएमआर के वैज्ञानिकों का अध्ययन जारी है।

मंडाविया ने कहा कि भारत में 18 साल से 45 साल के वयस्कों में अचानक मृत्यु के मामलों से जुड़े कारकों पर एक अध्ययन करीब 40 अस्पतालों/अनुसंधान केंद्रों में चल रहा है। मांडविया ने कहा कि इसके अलावा युवाओं में अचानक मृत्यु के मामलों के कारणों का पता लगाने के लिए वर्चुअल और प्रत्यक्ष ऑटोप्सी के माध्यम से भी एक अध्ययन चल रहा है। 

बता दें कि कोविड-19 महामारी के बाद कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिनमें हंसते खेलते और डांस कर रहे लोगों को दिल का दौरा पड़ जाने के मामले आए थे। सिद्धार्थ शुक्ला और राजू श्रीवास्तव जैसे सेलिब्रिटीज भी ने भी ऐसे ही हादसों में अपनी जान गंवा दी थी। राजू की मौत जिम में कसरत करते हुए हुई थी। वहीं सिद्धार्थ को अचानक दिल का दौरा पड़ा था।

बीते साल 2 सितंबर को  सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में अचानक कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया था। सिद्धार्थ शुक्ला 1 सितंबर 2021 यानी बुधवार की शाम तक ठीक थे और हर रात की तरह उस रात भी समय से सो गए थे। रात के करीब 3 से 4 बजे के बीच उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। ऐसी कई घटनाओं के बाद इसके लिए कोविड महामारी को जिम्मेदार बताया गया। सरकार से इस संबंध में विस्तृत अध्ययन कराने की मांग भी की गई थी।

टॅग्स :मनसुख मंडावियाकोविड-19 इंडियासंसद मॉनसून सत्रICMRHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?