लाइव न्यूज़ :

जी बी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया

By भाषा | Updated: November 10, 2020 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर दिल्ली के जी बी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने मंगवलार को विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया। वे आईपी विश्वविद्यालय द्वारा अपने कॉलेज को दाखिला काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

छात्रों ने दावा किया कि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे।

छात्र बीते नौ दिन से इस मुद्दे पर विकास भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पांच छात्रों ने पांच दिन तक भूख हड़ताल भी की।

छात्रों के संयुक्त बयान में कहा गया है कि छात्र कार्यकर्ताओं के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से मुलाकात की है।

बयान के अनुसार, उपराज्यपाल बैजल ने 20 मिनट तक चली बैठक में प्रदर्शनकारी छात्रों की शिकायतें सुनने के बाद दिल्ली के मंत्री से इस मुद्दे पर बात करने और मामले के जल्द समाधान के लिये दिल्ली के शिक्षा सचिव को आवश्यक निर्देश देने का वादा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए