लाइव न्यूज़ :

छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को मिली 10 साल सश्रम कारावास की सजा

By भाषा | Updated: February 21, 2021 13:43 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), 21फरवरी प्रतापगढ़ जिले की पॉक्‍सो अदालत ने करीब पांच वर्ष पूर्व एक छात्रा से दुष्‍कर्म के मामले में दोषी ठहराए गए आरोपी को दस वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने उसपर अर्थ दंड भी लगाया है।

अभियोजन के अनुसार विशेष न्‍यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्‍तव की अदालत ने शनिवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद यह फैसला दिया।

जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय पीड़ित छात्रा 19 जनवरी 2016 को कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, लालगंज पढ़ने गयी थी, जहां मौसम खराब होने के कारण कॉलेज बंद था। वहां कॉलेज के गेट पर प्रशांत उर्फ़ बब्लू निवासी खानापट्टी (थाना कोतवाली लालगंज) मिला और घर चलने के बहाने छात्रा को जौनपुर लेकर चला गया।

आरोप के मुताबिक वहां प्रशांत ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रशांत के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।

न्यायालय ने शनिवार को मामले की सुनवाई की और साक्ष्य के आधार पर दोषी करार दिए गए प्रशांत को दस वर्ष कठोर कारावास व पचास हजार रुपया अर्थदण्ड की सजा सुनाई।

अदालत में शासकीय जिला अधिवक्ता देवेश चन्द्र त्रिपाठी व अशोक कुमार ने मामले में अभियोजन का पक्ष रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह