लाइव न्यूज़ :

आईआईटी मद्रास में छात्रा ने की खुदकुशीः पिता ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगाया आरोप, जांच की मांग की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2019 13:45 IST

चेन्नई में पुलिस ने कहा था कि मानविकी विषय में स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष की छात्रा फातिमा लतीफ ने छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। फातिमा के पिता अब्दुल लतीफ ने विजयन से तिरुवनंतपुरम में विधानसभा परिसर में मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देलतीफ पिछले 25 वर्षों से सऊदी अरब में काम कर रहे हैं। लतीफ ने बाद में कोल्लम में संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया।इस मामले को राज्य के मुद्दे के तौर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के समक्ष उठाया जाएगा।

तीन दिन पहले अपने छात्रावास के कमरे में कथित रूप से आत्महत्या करने वाली आईआईटी मद्रास की 18 वर्षीय छात्रा का परिवार मंगलवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से मिला और उसकी मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की।

चेन्नई में पुलिस ने कहा था कि मानविकी विषय में स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष की छात्रा फातिमा लतीफ ने छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। फातिमा के पिता अब्दुल लतीफ ने विजयन से तिरुवनंतपुरम में विधानसभा परिसर में मुलाकात की।

लतीफ पिछले 25 वर्षों से सऊदी अरब में काम कर रहे हैं। लतीफ ने बाद में कोल्लम में संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कि इस मामले को राज्य के मुद्दे के तौर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, डीजीपी, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को ज्ञापन भेजा गया है।

इस बीच, चेन्नई पुलिस कमिश्नर एके विश्वनाथन IIT मद्रास की छात्रा फातिमा लतीफ आत्महत्या मामले में कहा कि मैंने घटनास्थल का दौरा किया और सच्चाई का पता लगाने के लिए कई लोगों की जांच की। यह मामला जांच के लिए केंद्रीय अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया है।

 

चेन्नई पुलिस कमिश्नर एके विश्वनाथन IIT मद्रास की छात्रा फातिमा लतीफ आत्महत्या मामले पर कहा कि एक टीम बनाई जाएगी, जो अतिरिक्त आयुक्त और कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बेहतर ध्यान और ध्यान देगी।

आईआईटी मद्रास की छात्रा फातिमा लतीफ खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक छात्रा के पिता अब्दुल लतीफ ने आईआईटी मद्रास के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर फातिमा लतीफ का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

मृतक छात्रा के परिजनों का दावा है कि आईआईटी प्रोफेसर लगातार फातिमा का उत्पीड़न कर रहा था, जिसके चलते उसकी गरिमा को ठेस पहुंची थी। अब्दुल लतीफ ने आरोप लगाया कि आईआईटी कैंपस में भी लोगों ने फातिमा की मौत को लेकर विरोधाभाषी बयान दिया है और आईआईटी ने मामले में पर्दा डाला है।

टॅग्स :तमिलनाडुकेरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए