लाइव न्यूज़ :

भावुक पोस्ट लिखने के बाद छात्र ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: June 15, 2021 15:58 IST

Open in App

रीवा (मप्र), 15 जून मध्यप्रदेश के रीवा में 21 वर्षीय छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले छात्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर किसी को शोक नहीं मनाने के लिए कहा और कहा कि अगर किसी ने शोक मनाया तो वह सपने में आकर डराएगा।

मृतक छात्र के एक रिश्तेदार ने बताया कि लखनऊ के एक कॉलेज में बी.कॉम के छात्र और अपनी माता-पिता के इकलौते पुत्र मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को स्वयं को गोली मार ली। घायल अवस्था में मानवेंद्र को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खुदकुशी करने से पहले छात्र ने व्हाट्सएप पोस्ट में लिखा, ‘‘यदि कोई रोता है तो मैं उसे सपने में आकर डराऊंगा। मैं अपने माता-पिता का सिर ऊंचा रखना चाहता था लेकिन नीचे झुका दिया। मैंने कुछ गलत नहीं किया और मैं जो कुछ भी कर रहा हूं उसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं हैं। सब कोई हँस कर विदा करें मुझको और किसी को कभी कुछ गलत बोला या गलत किया तो उसके लिए सॉरी।’’

रीवा शहर के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सचिन्द्र प्रसाद ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। अन्य अधिकारियों ने संभावना जताई कि छात्र ने पढ़ाई के तनाव में ऐसा कदम उठाया होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए