लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में नशीली आइसक्रीम खिलाकर महिला से छेड़खानी, टीटी निलंबित, वेटर को ड्यूटी से हटाया

By भाषा | Updated: August 7, 2019 20:19 IST

पीड़िता की एक परिचित ने मंगलवार रात ट्वीट करके मामले की जानकारी दी और रेलवे कर्मियों पर पीड़िता को कुछ नशीला पदार्थ देने का आरोप लगाया। उसने लिखा,‘‘ पैंट्री स्टाफ और टीटी ने मिलकर ट्रेन में उसके (महिला के) साथ बदसलूकी करने की कोशिश की, उसे नशीली आइसक्रीम दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देक्या रेलवे बिना किसी प्राथमिकी के आरोपी स्टाफ के खिलाफ कोई कदम उठाएगा।उसने लिखा, ‘‘ पीड़िता एक छात्र है और उसे डर है कि कानूनी झंझट में फंसने के बाद वह सामान्य जीवन नहीं जी पाएगी।’’

रेलवे ने दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में एक छात्रा से कथित छेड़छाड़ की घटना पर एक टीटी को निलंबित कर दिया है और वेटर को ड्यूटी से हटा दिया है।

पीड़िता की एक परिचित ने मंगलवार रात ट्वीट करके मामले की जानकारी दी और रेलवे कर्मियों पर पीड़िता को कुछ नशीला पदार्थ देने का आरोप लगाया। उसने लिखा,‘‘ पैंट्री स्टाफ और टीटी ने मिलकर ट्रेन में उसके (महिला के) साथ बदसलूकी करने की कोशिश की, उसे नशीली आइसक्रीम दी गई। क्या रेलवे बिना किसी प्राथमिकी के आरोपी स्टाफ के खिलाफ कोई कदम उठाएगा या फिर वे ऐसे ही आजाद घूमेंगे और अन्य यात्रियों को परेशान करेंगे।’’

उसने लिखा, ‘‘ पीड़िता एक छात्र है और उसे डर है कि कानूनी झंझट में फंसने के बाद वह सामान्य जीवन नहीं जी पाएगी।’’ उसने यह ट्वीट रेल मंत्री और अन्य अधिकारियों को टैग कर दिया। रेलवे ने एक बयान में कहा कि शिकायतकर्ता ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है लेकिन फोन पर इस घटना का पूरा ब्योरा हासिल कर लिया गया है। उसने कहा कि मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक द्वारा जांच की गयी और आरोपियों से पूछताछ की गयी।

बयान में कहा गया है, ‘‘ इस बीच, ट्विटर शिकायत के आधार पर और मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के टीटी एन आर सरोज को निलंबित कर दिया गया है और आरोपी वेटर/वेंडर को ड्यूटी से हटा दिया गया है।’’ इस कार्रवाई के बाद पीड़िता की परिचित ने कहा कि वह इस नतीजे से संतुष्ट है और उसने रांची के डीआरएम से इस मुद्दे को बंद करने का अनुरोध किया।

उसने ट्वीट किया, ‘‘ हम अपने परिवार के सदस्यों की निजता के मद्देनजर इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते। हम डीआरएम रांची और रेलवे की टीम के इस सहयोग से संतुष्ट हैं। कृपया, शिकायत अब बंद कर दीजिए।’’ 

टॅग्स :यौन उत्पीड़नदिल्लीरेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्सपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील