लाइव न्यूज़ :

Rainfall Alert: दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश के साथ चल रही हैं तेज हवाएं, गर्मी झेल रहे लोगों को मिली राहत

By आजाद खान | Updated: May 27, 2023 08:30 IST

मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में आंधी के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। यही नहीं यहां ओले भी गिर सकते है, ऐसी संभावना जताई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट बदला है। यहां पर आज सुबह से आंधी के साथ तेज बारिश हो रही है। इन जगहों पर अगले दो तीन दिन तक बादल भी घिरे रहने की उम्मीद है।

नई दिल्ली:  दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। हालांकि इस बारिश से काफी दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। इससे पहले आईएमडी ने यह अनुमान लगाया था कि दिल्ली और उसके आप-पास के इलाकों में आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। 

एक ताजा अपडेट में मौसम विभाग ने कहा है कि बादलों का एक समूह दिल्ली-एनसीआर के तरफ से गुजर रहा है। ऐसे में आईएमडी ने यह आशंका जताई थी कि बादलों द्वारा इस तरीके से गुजरने के कारण दिल्ली एनसीआर में अगले दो घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है। यही नहीं विभाग ने यह आशंका डताई थी कि यहां पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। 

3-दिनों तक दिल्ली में हो सकती है बारिश, इन राज्यों में गिरेंगे ओलें

आईएमडी ने यह उम्मीद जताया है कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यही नहीं विभाग ने कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली मे अगले तीन से चार दिन तक हल्की बारिश होने का अनुमान है। यही नहीं इस दौरान यहां पर बादल भी छाएं रहेंगे इसकी भी आशंका जताई गई है। 

आज सुबह से ही दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद में गरज के साथ बारिश देखी गई है। इन इलाकों में बादल भी छाएं रहे और कई जगहों पर अंधेरा-अंधेरा हो गया था। इसके अलावा यहां पर तेज हवाएं भी चली है और इन हवाओं की रफ्तार 65 किमी. प्रति घंटे से 99 किमी. प्रति घंटे तक दर्ज की गई है। विभाग ने राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में तेज बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना को देखते हुए यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 

पहाड़ों पर भी हो सकती है बारिश

बता दें कि विभाग ने यह अनुमान लगाया है कि अगले दो तीन दिनों में पहाड़ी इलाकों में भी बारिश हो सकती है। यही नहीं यहां भी हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है। उधर खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट भी पर विमानों को उड़ान भरने में काफी दिक्कत हो रही है।  

टॅग्स :दिल्लीNCRभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील