लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर में सख्त प्रतिबंध

By भाषा | Updated: April 25, 2021 13:23 IST

Open in App

श्रीनगर/ जम्मू, 25 अप्रैल जम्मू-कश्मीर में शनिवार को उस समय जनजीवन की रफ्तार थम गई जब पुलिस ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए केंद्रशासित प्रदेश में सख्ती से कर्फ्यू लगा दिया।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच शनिवार को रात आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह छह बजे तक 34 घंटे के ‘कोरोना कर्फ्यू’ की घोषणा की थी।

सुरक्षाबलों ने कर्फ्यू के उल्लंघन को रोकने के लिए शहर में कई स्थानों पर सड़कों पर अवरोधक लगा दिए और अन्य जिला मुख्यालय नगरों में गश्त करते भी दिखे।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक एवं आपात सेवाओं की आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं है।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक घोषणा प्रणाली युक्त पुलिस वाहनों ने शनिवार रात से ही जगह-जगह जाकर सख्त प्रतिबंध लागू किए जाने की घोषणा की।

अधिकारियों ने बताया कि बाजार सुनसान हैं क्योंकि लोग घरों के अंदर हैं और लोग प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं।

राज्य कार्यकारी समिति की सदस्य सचिव, सिमरनदीप सिंह द्वारा शनिवार रात जारी एक आदेश में कहा गया कि तय विवाह कार्यक्रमों को लोगों की सीमित संख्या के साथ कोरोना कर्फ्यू के दायरे से बाहर रखा जाएगा, बशर्ते शामिल होने वाले लोग अपने साथ शादी का कार्ड और पहचान पत्र रखें।

सरकार ने इससे पहले किसी परिसर के अंदर के कार्यक्रमों में 50 लोगों और बाहर होने वाले कार्यक्रमों में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी थी। इसके अलावा अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी।

आदेश में कौशल विकास या तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों को 15 मई तक बंद रखने और ऑनलाइन शिक्षा देने के भी निर्देश दिए गए हैं।

सरकार पहले ही सभी शिक्षण संस्थानों को 15 मई तक बंद रखने के आदेश दे चुकी है और इस दौरान संस्थानों में जाने वाले कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी तक सीमित की गई है।

केंद्रशासित प्रदेश में पिछले कुछ हफ्तों में कोविड-19 के मामले काफी बढ़ गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए