लाइव न्यूज़ :

प्लाज्मा दान करने की प्रक्रिया में पैसों के लेन-देन पर होगी कड़ी कार्रवाई: दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: July 23, 2020 05:18 IST

दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में भी हाल में एक प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया।  

Open in App
ठळक मुद्देसत्येंद्र जैन ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों के लिए प्लाज्मा दान करना एक परोपकारी कार्य है।सत्येंद्र जैन ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति प्लाज्मा खरीदने या बेचने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।दक्षिणी दिल्ली में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बाइलरी साइंसेज (आईएलबीएस) में देश का अपनी तरह का पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया है।

नयी दिल्लीदिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को चेतावनी दी कि कोविड-19 के किसी भी मरीज के लिए प्लाज्मा दान करने की प्रक्रिया में अगर पैसों का लेन-देन हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने इस बारे में एक संवाददाता के सवाल का जवाब देते हुए यह कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 के मरीजों के लिए प्लाज्मा दान करना एक परोपकारी कार्य है। और अगर कोई व्यक्ति प्लाज्मा खरीदने या बेचने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

उल्लेखनीय है कि दक्षिणी दिल्ली में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बाइलरी साइंसेज (आईएलबीएस) में देश का अपनी तरह का पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया है। दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में भी हाल में एक प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया।  

बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के रोगियों के लिए शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में लगभग 78 प्रतिशत बिस्तर खाली हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के रोगियों के लिए कुल 15475 बिस्तर हैं, जिनमें से केवल 3342 पर ही रोगी हैं। इससे संकेत मिलता है कि लगभग 78.40 प्रतिशत बिस्तर खाली हैं।

दिल्ली में बुधवार को 1227 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1.26 लाख से अधिक हो गई है। इसके अलावा 29 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3719 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोमवार को एक दिन में सामने आए संक्रमण के मामलों की संख्या गिरकर 954 रह गई थी, जो उसके अगले दिन यानि मंगलवार को बढ़कर 1349 हो गई

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण