लाइव न्यूज़ :

केरल में 'नोक्कुकूली’ मांगने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी: मंत्री

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:34 IST

Open in App

कासरगोड (केरल) 27 दिसंबर केरल के शिक्षा एवं श्रम मंत्री वी सिवनकुट्टी ने सोमवार को कहा कि राज्य में ''नोक्कुकूली'' अथवा बेतुकी मजदूरी मांगने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने कासरगोड में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए 'नोक्कुकूली' के खिलाफ अभियान शुरू करेगी।

सिवनकुट्टी ने यह भी कहा कि इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिये एक प्रणाली तैयार की जाएगी।

केरल उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह 'नोक्कुकूली' की मांग को एक 'अवैध और अनधिकृत' गतिविधि करार देते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता बताई थी और साथ ही पुलिस को निर्देश दिया था कि जो भी ऐसी मांग करता है उसके खिलाफ जबरन वसूली का मामले दर्ज किया जाए।

उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को केरल हेडलोड कर्मचारी अधिनियम में समयबद्ध तरीके से आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया ताकि यह उद्योग कुछ हद तक संगठित और विनियमित हो सके।

उच्च न्यायालय ने राज्य और हेडलोड कर्मचारी कल्याण बोर्ड से भी अनुरोध किया गया कि वे इस क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए एक तरीका विकसित करें, श्रमिकों को प्रशिक्षण प्रदान करें और उन्हें अपने शरीर को नुकसान पहुंचाए बिना ही माल उतारने-चढ़ाने की गतिविधि को पूरा करने के लिए साधन प्रदान करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए