लाइव न्यूज़ :

एलजीबीटीआईक्यू समुदाय के सदस्यों के बलात लिंग परिवर्तन के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए: न्यायालय

By भाषा | Updated: December 14, 2021 15:22 IST

Open in App

कोच्चि (केरल), 14 दिसंबर केरल उच्च न्यायालय ने कहा है कि लेस्बियन, गे, बाईसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, इंटरसेक्स और क्वीर समुदाय (एलजीबीटीआईक्यू) के लोगों के यौन झुकाव या लैंगिक पहचान और अभिव्यक्ति (भावभंगिमा) में किसी भी बलात परिवर्तन के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए । इसी के साथ, न्यायालय ने राज्य सरकार को ऐसी प्रक्रियाओं के लिए दिशानिर्देश बनाने का निर्देश दिया।

उच्च न्यायालय ने कहा कि यदि चिकित्सीय दृष्टि से लिंग-परिवर्तन उपचार संभव हो तो उसके लिए दिशानिर्देश जरूरी है तथा केरल सरकार इस पर गौर करे एवं जरूरी होने पर विषय का अध्ययन करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन करे।

न्यायमूर्ति पी वी कुन्हिकृष्णन ने कहा, ‘‘ अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर प्रथम प्रतिवादी पांच महीने में दिशानिर्देश तैयार कर उसे अदालत में पेश करे। ’’ उच्च न्यायालय ने इस मामले में अब 18 मई 2022 को आगे सुनवाई करेगा। अदालत ने कहा कि अगली तारीख पर सरकार दिशानिर्देश उसके सामने पेश करे।

अदालत मलयाली एलजीबीटीआईक्यू समुदाय के क्वीराला नामक संगठन और लिंग-परिवर्तन से गुजरे एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई कर रही है। इस व्यक्ति ने उसका बलात लिंग -परिवर्तन किये जाने का आरोप लगाया है । याचिकाकर्ताओं ने अदालत से अनुरोध किया है कि वह एलजीबीटीआईक्यू समुदाय से जुड़े लोगों का किसी भी प्रकार का बलात लिंग परिवर्तन उपचार को ‘ अवैध , असंवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों का उल्लंघन ’ घोषित करे।

राज्य सरकार ने दिशानिर्देश नहीं होने की मानी लेकिन कहा कि उसे कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है जैसा कि याचिका में आरोप लगाया गया है। उसने अदालत से कहा कि यदि बलात लिंग-परिवर्तन किया जाता है तो वह अवैध है तथा इस संबंध में उपयुक्त कदम उठाये जाएंगे।

दोनों पक्षों कोसुनने के बाद न्यायमूर्ति कुन्हिकृष्णन ने कहा, ‘‘ यदि बलात लिंग परिवर्तन किया जाता है जैसा कि याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है , तो कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह ऐसा मामला है जिसपर प्रतिवादी नंबर एक को गौर करने की जरूरत है। मेरे अनुसार लिंग परिवर्तन, यदि चिकित्सा दृष्टि से संभव है , तो उस संबंध में एक दिशानिर्देश जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा